Updated March 27th, 2019 at 16:11 IST
भारत ने अतंरिक्ष में बजाया अपना डंका, यहां पढ़ें... ISRO की उपलब्लिधयां
अंतरिक्ष की महाशक्ति बना भारत: पीएम मोदी बोले- 'मिशन शक्ति' ऑपरेशन सफल, लो अर्थ ऑर्बिट में सैटेलाइट को मार गिराया
Advertisement
भारत ने अतंरिक्ष में अपना डंका बजाया है। वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर लो अर्थ ऑर्बिट में एक लाइट सैटलाइट को मार गिराया है। यह पूर्व निर्धारित लक्ष्य था। उसे एंटी सैटलाइट मिसाइल से गिराया गया।
बता दें, केवल तीन मिनट में सफलता के साथ यह मिशन पूरा हुआ। अब तक दुनिया के 3 देश अमेरिका, रूस और चीन को अंतरिक्ष में यह उपलब्धि हासिल थी। भारत अब चौथा देश बन गया है।
यहां पढ़ें खास बातें...
इसरो की उपलब्धियां
- 1990 - इन्सैट-1D
- 1991 - आई आर एस एस-1B
- 1992 - इन्सैट-2A
- 1993 - इन्सैट-2B
- 1994 - एस एस एल वी
- 1996 - आई आर एस एस-P3
- 1997 - आई आर एस एस-1D
- 1999 - किटसैट-3, डी सी आर-टूबसैट
- 2000 - इन्सैट-3B
- 2002 - इन्सैट-3C
- 2004 - जी एस एल वी एड्यूसैट
- 2007 - चंद्रयान
- 2013 - मंगलयान
- 2015 - एस्ट्रोसैट
- 2016 - 20 उपग्रह
- 2017 - INS-1A, INS-1B
ISRO की बड़ी उपलब्धियां
- 1975 - 'आर्यभट्ट' लॉन्च किया
- 1983 - 9 सैटेलाइट लॉन्च किए
- 1993 - PSLV 40 सैटेलाइट लॉन्च
- 2008 - चांद पर 'चंद्रयान' भेजा
- 2014 - मंगल ग्रह पर मंगलयान
- 2016 - RLV-TD लॉन्च
- 2016 - 20 सैटेलाइट का प्रक्षेपण
- 2016 - IRNSS लॉन्च
- 2017 - GSLV MK3 लॉन्च
- 2017 - 104 सैटेलाइट लॉन्च
PSLV
1990 में विकसित किया गया। 1993 में पहला उपग्रह ऑर्बिट में भेजा।
चंद्रययान
2008 में ISRO ने बनाकर इतिहास रचा। स्वदेश निर्मित अंतरिक्ष यान इससे पहले छ: देशों पर था
मंगलयान
ISRO के पहले प्रयास में मंगल तक पहुंचा। कोई देश नहीं कर पाया।
जीएसएलवी मार्क 2
देश में बना क्रायोजेनिक इंजन लगाया और दूसरे देशों से मदद नहीं ली।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अंतरिक्ष में लगातार एक के बाद एक झंडे गाड़ता जा रहा है। जिससे भारत विज्ञान जगत में नया उड़ान भरने का काम कर रहा है। इसी क्रम में भारत ने आज अतंरिक्ष में भी अपना डंका बजाया दिया।
इसे भी पढ़ें - अंतरिक्ष की महाशक्ति बना भारत: पीएम मोदी बोले- 'मिशन शक्ति' ऑपरेशन सफल, लो अर्थ ऑर्बिट में सैटेलाइट को मार गिराया
भारत ने अंतरिक्ष में एंटी मिसाइल से एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराते हुए आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के तौर पर दर्ज करा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह राष्ट्र के नाम संदेश में कहा ,‘‘मिशन शक्ति के तहत स्वदेशी एंटी सैटेलाइट मिसाइल ‘ए..सैट’ से तीन मिनट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया गया।’
Advertisement
Published March 27th, 2019 at 14:15 IST