Updated May 8th, 2020 at 12:38 IST

महाराष्ट्र में मालगाड़ी की चपेट में आने से 16 प्रवासी मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

मालगाड़ी की चपेट में आने के बाद 16 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। करमाड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर मध्य प्रदेश लौट रहे थे।

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने के बाद 16 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। करमाड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर मध्य प्रदेश लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि वे रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन ने सुबह सवा पांच बजे उन्हें कुचल दिया। वही अब इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल हादसे में जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं। मैंने रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल से बात की है वो स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।'

वही रेल मंत्री  पीयूष गोयल ने भी ट्वीट कर कहा है कि, 'आज सुबह 5:22 पर नांदेड़ डिवीजन के बदनापुर व करमाड स्टेशन के बीच सोये हुए श्रमिकों के मालगाड़ी के नीचे आने का दुखद समाचार मिला। राहत कार्य जारी है, व इन्क्वायरी के आदेश दिये गए हैं। दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।'

हादसे के बाद मौके पर प्रशासन पहुंच चुका है। घायलों को औरंगाबाद सिविल अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: मुंबई: बीजेपी का आरोप, कहा- लाशों के बीच हो रहा मरीजों का इलाज, BMC ने जांच के दिए आदेश

Advertisement

Published May 8th, 2020 at 09:45 IST

Whatsapp logo