Advertisement

Updated August 13th, 2022 at 10:05 IST

बंगाल पुलिस ने ‘रोकी’ तिरंगा रैली तो भड़क उठे शुभेंदु अधिकारी, पूछा- ‘क्या मैं पाकिस्तान में खड़ा हूं जो…’

West Bengal: शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च में बाधा डालने के लिए राज्य पुलिस पर निशाना साधा।

Reported by: Sakshi Bansal
| Image:self
Advertisement

West Bengal: पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च में बाधा डालने के लिए राज्य पुलिस पर निशाना साधा। ये मार्च उनके विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम में 'हर घर तिरंगा' (Har Ghar Tiranga) अभियान के तहत आयोजित किया गया था। बीजेपी नेता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को पत्र लिखकर तिरंगा रैली को रोकने वाले 'राष्ट्र-विरोधी' पुलिस अधिकारियों के खिलाफ 'कड़ी कार्रवाई' की मांग की है।

वही पश्चिम बंगाल पुलिस (West Bengal police) के अनुसार, अनुमति केवल पदयात्रा (पैदल मार्च) के लिए मांगी गई थी, न कि पूर्वी मिदनापुर के नंदीग्राम में दोपहिया वाहन रैली के लिए। पूर्व मेदिनीपुर के हल्दिया के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रद्धा एन पांडे ने कहा, "बाइक रैली नहीं की जा सकती क्योंकि अनुमति केवल 'पदयात्रा' के लिए है। उनके पास बाइक रैली के लिए पुलिस की अनुमति नहीं है।"

तिरंगा मार्च रोकने पर बंगाल पुलिस पर भड़के शुभेंदु अधिकारी

हालांकि, अधिकारी का कहना है कि 'हर घर तिरंगा' न तो राजनीतिक है और न ही धार्मिक रैली। इसके आयोजन के लिए अनुमति की जरूरत नहीं है। उन्होंने पूछा- “मैं इस्लामाबाद, पाकिस्तान में नहीं खड़ा हूं। हमें तिरंगा यात्रा के लिए किसी अनुमति की जरूरत नहीं है। क्या पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराना अपराध है?” 

शुभेंदु ने बाद में केंद्रीय गृह मंत्री को एक पत्र लिखा जिसमें "तिरंगा रैली में बाधा डालने और राष्ट्रीय ध्वज का अनादर करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।"

बीजेपी नेता ने कहा- “हर घर तिरंगा न तो एक राजनीतिक और न ही एक धार्मिक रैली है। यह एक सार्वजनिक सभा भी नहीं है। हम बस एक शांतिपूर्ण अभियान चलाना चाहते थे। हालांकि, ममता बनर्जी की पुलिस ने हमें इसके लिए प्रचार नहीं करने दिया। मैं बंगाल पुलिस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री को एक पत्र मेल करूंगा।”

'हर घर तिरंगा' अभियान

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर 13-15 अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 'हर घर तिरंगा' अभियान को मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने लोगों को 2 से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी 'तिरंगा' को अपने डिस्प्ले पिक्चर पर लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।

ये भी पढ़ेंः घाटी में पहले राष्ट्रध्वज जलाया जाता था, आज इसे जम्मू-कश्मीर में कहीं भी फहराया जा सकता है: ठाकुर

Advertisement

Published August 13th, 2022 at 10:00 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo