Updated April 27th, 2024 at 08:17 IST
Delhi Weather: 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, बारिश ने दी राहत मगर IMD ने किया अलर्ट
Weather News: सुबह की शुरूआत बादलों के छाने से हुई, उसके बाद दोपहर में तेज भीषड़ गर्मी होने लगी, वहीं शाम आते आते तेज आंधी के साथ बौछारें आने लगी।
- देश
- 2 मिनट रीड
Advertisement
IMD Update: दिल्ली-एनसीआर में कभी धूप कभी छाया का खेल जारी है, इसी बीच कल फिर एक बार मौसम ने करवट ली और दिन में भीषण गर्मी के बाद बारिश हो गई। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने कल शुक्रवार को गई रंग बदले।
बात करें सुबह की तो शुरूआत बादलों के छाने से हुई, उसके बाद दोपहर में तेज भीषड़ गर्मी होने लगी, वहीं शाम आते आते तेज आंधी के साथ बौछारें आने लगी, जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। वहीं, सबसे अलग यह देखने को मिला की दिन के वक्त गर्मी का पारा 40 डिग्री के भी ज्यादा चला गया था। खबरें आ रही है कि आने वाले कुछ दिनों में लू चलने की भी संभावना जताई गई है। इसलिए फिलहाल गर्मी से राहत का कोई चांस नहीं है, लेकिन मौसम बीच में थोड़ा रंग बदल सकता है लेकिन फिर भी दिल्लीवालों को तैयार रहना होगा अभी भीषण गर्मी के लिए।
Advertisement
राजधानी में कल 40 पार रहा पारा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री से ज्यादा अधिक है। शाम को मौसम में अचानक बदलाव आया और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। दिन के दौरान सापेक्ष आर्द्रता 16 प्रतिशत से 66 प्रतिशत के बीच रही।
Advertisement
आज कैसा रहेगा तापमान ?
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी शनिवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश की संभावना है। दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है।
Advertisement
यह भी पढ़ें : Delhi Metro में महिला ने लोगों का एंटरटेनमेंट, किया जोरदार डांस
जारी रहेगी भीषण गर्मी
आने वाले दिनों में यानी रविवार और सोमवार को भी भीषण गर्मी देखने को मिलेगी तब अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। एक और दो मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रहने का अनुमान जताया जा रहा है। शनिवार के लिए मौसम कार्यालय ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने के साथ साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।
यह भी पढ़ें : शादी में बला की खूबसूरत लगीं Arti Singh, शेयर की अनसीन PHOTOS
Advertisement
Published April 27th, 2024 at 08:04 IST
Advertisement
न्यूज़रूम से लेटेस्ट
सबसे ज्यादा देखा गया
Advertisement
टॉप 5 न्यूज़
असम कांग्रेस का एक्स अकाउंट हैक, बदला नाम
देश8 घंटे पहलेे
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।