Advertisement

Updated November 25th, 2021 at 12:22 IST

कमिश्नर रह चुके परमबीर सिंह ने कहा मुंबई पुलिस से खतरा, शरद पवार हुए हैरान; कही ये बात

बुधवार को सतारा में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर (Mumbai Police commissioner) परमबीर सिंह (Param Bir Singh)  के दावे पर हैरानी व्यक्त की ।

Reported by: Chandani sahu
Image: ANI
Image: ANI | Image:self
Advertisement

बुधवार को सतारा में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर (Mumbai Police commissioner) परमबीर सिंह (Param Bir Singh) के दावे पर हैरानी व्यक्त की कि उन्हें मुंबई पुलिस से खतरा है। परमबीर सिंह को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी थी। इसके बाद मुंबई पूर्व पुलिस कमिश्नर के वकील पुनीत बाली ने देश छोड़कर भाग जाने की अफवाहों का खंडन करते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि उनका मुवक्किल 24 घंटे की अवधि में सीबीआई के सामने पेश होने के लिए तैयार है।  

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने परमबीर सिंह के एक बयान पर हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि , "यह पढ़कर मैं आश्चर्य हूं। जिस व्यक्ति ने अपना अधिकतर समय इस डिपार्टमेंट में बिताया, वो पुलिस विभाग में काम करते थे, जिसने नागपुर, पुणे और मुंबई के पुलिस कमिश्नर के रूप में सेवा की, ऐसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वह अपने ही साथियों से (अपनी जान के लिए) खतरा महसूस कर रहे हैं। उन्हें पुलिस बल से धमकियां मिलती हैं। अगर उसे ऐसा लगता है, तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस पर क्या कहना चाहिए।

सुनवाई के दौरान, बाली ने अप्रैल में कथित व्हाट्सएप मैसेज के टेप का हवाला दिया जिसमें महाराष्ट्र के डीजीपी संजय पांडे ने सिंह से अनिल देशमुख पर अपने आरोपों को वापस लेने के लिए कहा कि इसमें विफल रहने पर उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए जाएंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुरुआत में ही सीबीआई जांच की मांग करने वाली उनके मुवक्किल की रिट याचिका को खारिज कर दिया था। उन्हें जांच में शामिल होने का निर्देश देते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की। 

अनिल देशमुख पर आरोप 

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख काफी मुसीबतों में घिरे हुए हैं। उनकी मुसीबतें 20 फरवरी से शुरू हुई थी जब परमबीर सिंह ने उन पर 'जबरन वसूली' का आरोप लगाया। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को संबोधित एक पत्र में, सिंह ने आरोप लगाया कि राकांपा नेता ने सचिन वाजे को मुंबई में 1750 बार, रेस्तरां और कई जगहों पर प्रति माह 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप लगाया। उच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई को इन आरोपों की प्रारंभिक जांच करने का निर्देश दिए जाने के बाद, देशमुख ने इस्तीफा दे दिया और उनकी जगह की दिलीप वालसे पाटिल को गृह मंत्री नियुक्त किया गया था।

यह भी पढ़ें:  'भगोड़ा' घोषित परमबीर सिंह 231 दिनों के बाद लौटा मुंबई, जांच में हो सकता है शामिल

इसके अलावा, ईडी ने उनके खिलाफ 11 मई को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत कथित रूप से अवैध रिश्वत लेने के आरोप में ईसीआईआर (ECIR ) दायर किया था। आपको बता दें कि  ECIR  सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले पर आधारित था। 5 बार पर उनके समन को छोड़ने के बाद, वह आखिरकार 1 नवंबर को ईडी के मुंबई कार्यालय में पेश हुए और अगले दिन उन्हें तड़के हिरासत में ले लिया गया। 

यह भी पढ़ें:  यूपी को कल मिलेगी सबसे बड़ी सौगात, पीएम मोदी एशिया के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट की रखेंगे नींव

Advertisement

Published November 25th, 2021 at 12:14 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo