Advertisement

Updated November 25th, 2021 at 17:01 IST

'भगोड़ा' घोषित परमबीर सिंह 231 दिनों के बाद लौटा मुंबई, जांच में हो सकता है शामिल

100 करोड़ के कथित 'वसूली' के आरोप लगाकर महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल लाने वाले पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह लंबे वक्त के बाद मुंबई लौट आए हैं।

Reported by: Dalchand Kumar
Credit- ANI
Credit- ANI | Image:self
Advertisement

100 करोड़ के कथित 'वसूली' के आरोप लगाकर महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल लाने वाले पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह लंबे वक्त के बाद मुंबई लौट आए हैं। इस मामले में परमबीर सिंह लंबे वक्त से फरार चल रहे थे। बीते दिनों उन्हें मुंबई की एक अदालत द्वारा भगोड़ा भी घोषित कर दिया गया था। इसके बाद अब परमबीर सिंह वापस मुंबई पहुंच गए हैं। उनकी वापसी 231 दिनों के बाद हुई है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेताओं के TMC ज्वॉइन करने पर भड़के केसी वेणुगोपाल, पूछा- 'विपक्ष को कमजोर कर क्या लाभ मिलेगा'

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, मुंबई लौटने के बाद परमबीर सिंह उनके खिलाफ चल रहे मामलों की जांच में शामिल होंगे। फिलहाल वह गोरेगांव कथित रंगदारी मामले की जांच में शामिल होने कांदिवली स्थित क्राइम ब्रांच यूनिट 11 के दफ्तर पहुंचे हैं। 

इससे पहले पूर्व पुलिस कमिश्नर ने कहा था कि वह जल्द ही मुंबई जाएंगे। परमबीर सिंह ने इस दौरान कहा था, 'मेरी जान को खतरा है, इसलिए मैं मुंबई नहीं जा सकता।'

यह भी पढ़ें: इमरान सरकार की गलती का खामियाजा भुगत रही आम जनता, पेट्रोलियम डीलरों ने बंद किये पूरे पाकिस्तान के पेट्रोल पंप

सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

हालांकि परमबीर सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने परमबीर सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व पुलिस कमिश्नर को जांच में सहयोग करने के लिए भी कहा है। सोमवार को परमबीर सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह देश में ही है और वह फरार नहीं है। इसके बाद शीर्ष अदालत ने उसको गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की और जांच में शामिल होने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें- कमिश्नर रह चुके परमबीर सिंह ने कहा मुंबई पुलिस से खतरा, शरद पवार हुए हैरान; कही ये बात

इसे भी पढ़ें- गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मामले में बड़ा खुलासा; पाकिस्तान से आए थे ईमेल, भेजने वाले की भी पहचान हुई- सूत्र 

Advertisement

Published November 25th, 2021 at 17:01 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo