Advertisement

Updated October 17th, 2019 at 19:36 IST

R. भारत - जन की बात ओपिनियन पोल : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में NDA जीत की ओर, UPA को लग सकता है झटका

जन की बात के संस्थापक प्रदीप भंडारी ने महाराष्ट्र के हर शहर से देहात तक हर गली, हर नुक्कड़ जाकर सुबे का ताजा मूड़ जानने की कोशिश की है।

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के जरिए सत्ता के शिखर पर पहुंचने के लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से जुटी हैं। बड़े नेता मैराथन चुनाव प्रचार में जुटे हैं तो कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचकर लोगों को अपनी पार्टी से जोड़ने की कवायद में। ऐसे में चुनाव से चंद पहले ओपिनियन पोल आ चुका है। रिपब्लिक भारत और जन की बात ने मिलकर एक सर्वे किया है। इस सर्वे के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि महाराष्ट्र का मिजाज क्या है। राज्य में देवेंद्र फडणवीस कितने लोकप्रिय है और कांग्रेस , एनसीपी समेत तमाम पार्टियां किस पायदान पर है। 

इस सर्वे से इस बात का अंदाजा लगा पाना बेहद आसान होगा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं। यानी सुबे का झुकाव किस तरफ है? किस सीट पर किसका बोलबाला रहेगा?

जन की बात के संस्थापक प्रदीप भंडारी ने महाराष्ट्र के हर शहर से देहात तक हर गली, हर नुक्कड़ जाकर सुबे का ताजा मूड़ जानने की कोशिश की है। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। अगर अभी हुए चुनाव तो यहां यूपीए को 52 से 48 सीट जबकि एनडीए को 224 से 227 सीटें मिलने का अनुमान है। 


सीट शेयर PROJECTION:

भाजपा - 141 से 147 (143)
सेना - 83 से 85 (84)
इंक - 23 से 21 (22)
एनसीपी - 29 से 27 (28)
अन्य -11 से 8 (11)
मनसे -0
उद्देश्य -0

Nda - 224 से 232 (227)
Upa - 52 से 48 (50)
अन्य -11 से 8 (11)


जनता सीएम फेस के रूप में किसे चाहती हैं
13% पवार
5% अन्य
60% फडणवीस
22% ठाकरे

क्षेत्र के हिसाब से सीट शेयर प्रोजेक्शन
1. कोंकण क्षेत्र (75)
बीजेपी -31
सेना -36
इंक -2
एनसीपी -3
अन्य -3

2. नासिक क्षेत्र (47)
बीजेपी -23
सेना -13
एनसीपी -4
इंक -5
अन्य -2

3. अमरावती (30)
बीजेपी -18
सेना- 5
एनसीपी -3
इंक -2
अन्य -2

4. नागपुर (32)

बीजेपी -29
इंक -2
सेना - 1
एनसीपी -0

5. पुणे (58)

बीजेपी -25
सेना 13
एनसीपी 13
इंक -5
अन्य -2

6.गौराबाद (46)

बीजेपी -17
सेना -16
इंक -6
राकांपा-5
अन्य -2

बीजेपी -141 से 147 (143)
सेना- 83 से 85 (84)
इंच -23 से 21 (22)
एनसीपी- 29 से 27 (28)
अन्य -11 से 8 (11)
Mns -0
उद्देश्य -0

एनडीए -224 से 232 (227)
Upa -52 से 48 (50)
अन्य -11 से 8 (11)


महाराष्ट्र में वोट शेयर
Bjp 33%
सेना 24%
11%
एनसीपी 15%
स्वतंत्र 10%
ऐमिम 2%
Mns 1%
अन्य 4%


बता दें महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिये मतदान एक चरण में 21 अक्टूबर को होगा। दोनों ही राज्यों में अपनी सत्ता बचाए रखने के लिये भाजपा का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन से होगा। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है। यहां आठ करोड़ 95 लाख मतदाताओं के लिये 95,473 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
 

Advertisement

Published October 17th, 2019 at 18:20 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo