Advertisement

Updated November 26th, 2020 at 16:36 IST

दिल्ली चलो मार्च पर बोले नरेंद्र सिंह तोमर- नए कृषि कानूनों पर पंजाब के किसानों को कुछ भ्रम

केंद्र सरकार द्वारा  नए बनाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। खासकर पंजाब और हरियाणा...

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

केंद्र सरकार द्वारा नए बनाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। खासकर पंजाब और हरियाणा के किसान इस कानून का ज्यादा विरोध कर रहे हैं। आज किसानों ने 'दिल्ली चलो मार्च' का आह्वान किया है। जिन्हें दिल्ली में आने से रोकने के लिए प्रशासन सख्ती से पेश आ रही है। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि नया कानून बनाना समय की आवश्यकता थी। पंजाब में हमारे किसान भाई बहनों को कानून को लेकर कुछ भ्रम है। हम इस दूर करेंगे। 

केंद्रीय मंत्री ANI न्यूज एजेंसी से कहा कि 'नए कानून बनाना समय की आवश्यकता थी। पंजाब में हमारे किसान भाई-बहनों को कुछ भ्रम है, हमने भ्रम दूर करने के लिए सचिव स्तर पर वार्ता की। मैंने 3 दिसंबर को सभी किसान यूनियन को पुन: बैठक के लिए अनुरोध किया है, सरकार चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।' 

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि 'मेरी किसान भाईयों से अपील है कि वह आंदोलन न करें। हम मुद्दों के बारे में बात करने और सुलझाने के लिए तैयार हैं। मुझे यकीन है कि हमारे बातचीत का परिणाम सकारात्मक होगा।' 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली चलो मार्च: राहुल गांधी बोले- 'केंद्र सरकार की क्रूरता के खिलाफ डटकर खड़ा है किसान'

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि 'मोदी सरकार की क्रूरता के खिलाफ देश का किसान डटकर खड़ा है।'

बता दें कि हरियाणा में कृषि कानूनों के विरोध में शाहबाद से दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। वहीं करनाल में किसानों को वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर तितर-बितर करने की कोशिश की जा रही है। 

इसके साथ ही किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के लिए दिल्ली के बॉर्डरों पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। सीमा के उस तरफ से आ रही गाड़ियों को चेकिंग के बाद ही दिल्ली में प्रवेश में करने दिया जा रहा है। 

Advertisement

Published November 26th, 2020 at 16:36 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo