Advertisement

Updated March 24th, 2023 at 21:06 IST

Modi Defamation Case: जातिसूचक टिप्पणी की वजह से गई राहुल गांधी की सांसदी, अब कांग्रेस करेगी आंदोलन

Congress नेता जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फेंस ने बताया कि अपने नेता Rahul Gandhi के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाएगी।

Reported by: Deepak Gupta
Jairam Ramesh, Image: ani
Jairam Ramesh, Image: ani | Image:self
Advertisement

Congress on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस ने आपात बैठक की। बैठक के कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फेंस ने बताया कि अपने नेता के लिए कांग्रेस राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाएगी और सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएगी।

जयराम रमेश ने कहा- “हम इसको एक जन आंदोलन के रूप में आगे ले जाएंगे। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के साथ राहुल गांधी की अयोग्यता को लेर जन चेतना कार्यक्रम, संविधान बचाओ कार्यक्रम अभियान चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम सोमवार से शुरू होगा।”

मीडिया को संबोधित करने हुए कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा- “कांग्रेस पार्टी देश भर में यह मुद्दा लेकर जाएगी कि राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता जानबूझकर खत्म की गई है। राहुल गांधी 2014 से बीजेपी सरकार के नीयत और नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहे हैं। नोटबंदी के बारे में, GST के बारे में, निजीकरण के बारे में विदेश नीति के बारे में लगातार आवाज उठाते रहे हैं।”

उन्होंने कहा- “राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बीजेपी घबराई हुई थी। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने की बहुत कोशिश की गई। लेकिन वे विफल रहे। भारत जोड़ो यात्रा न केवल कांग्रेस के लिए संजीवनी बनी बल्कि देश में एक नई उमंग देखने को मिली। लोग समझ गए कि भारत जोड़ो यात्रा हमारी राजनीति के लिए परिवर्तनकारी है। भारत जोड़ो यात्रा एक इवेंट नहीं मूवमेंट बन गया।” 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi मामले में सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता, देशभर में बवाल

कांग्रेस सांसद ने कहा कि “राहुल गांधी को जानबूझ कर इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वह संसद में लगातार ससंद में आवाज उठा रहे थे।” 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi की लोकसभा सदस्‍यता खत्‍म, 2 साल की सजा के बाद सामने आया फैसला

Advertisement

Published March 24th, 2023 at 21:03 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo