Advertisement

Updated March 24th, 2023 at 18:53 IST

Rahul Gandhi मामले में सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता, देशभर में बवाल

Congress Protest: राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

Reported by: Ravindra Singh
लखनऊ में प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेती पुलिस (Photo- ANI Video Grab)
लखनऊ में प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेती पुलिस (Photo- ANI Video Grab) | Image:self
Advertisement

Rahul Gandhi Disqualification: ओबीसी समुदाय पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुना दी जिसके बाद जनप्रतिनिधि कानून के तहत राहुल गांधी संसद सदस्यता भी चली गई। राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के बाद देश की राजनीति में हलचल है। कांग्रेस ने कहा कि वो इस लड़ाई को हर तरह से लड़ने के लिए तैयार है। अब कांग्रेस के कार्यकर्ता इस फैसले के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन के उतर आए हैं। कांग्रेस एक बड़ा देशव्यापी आंदोलन शुरू कर चुकी है।

कांग्रेस पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि राहुल गांधी को दोषी ठहराये जाने के खिलाफ गुजरात के 19 जिला मुख्यालयों पर शुक्रवार को मौन विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता ने बताया कि कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी को दोषी ठहराए जाने और दो साल की सजा देने के खिलाफ राज्य के सभी 33 जिलों में विरोध-प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है।

 

राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लखनऊ में बड़े पैमाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर गये हैं। वहीं राज्य की बीजेपी सरकार ने इन आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। देश के अन्य हिस्सों में भी कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर रहे हैं और इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

राजस्थान के जयपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं और राहुल गांधी की संसद सदस्यता को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश के भोपाल में भी कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ देश व्यापी आंदोलन के लिए सड़कों पर उतर गए हैं। 

यह भी पढ़ेंः Rahul Gandhi की लोकसभा सदस्‍यता खत्‍म, 2 साल की सजा के बाद सामने आया फैसला

राहुल गांधी को 30 दिन का समय

इसके पहले सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एच. एच. वर्मा की अदालत ने गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई। हालांकि, अदालत ने राहुल गांधी को जमानत भी दे दी और उनकी सजा पर 30 दिन के लिए रोक लगा दी, ताकि कांग्रेस नेता उसके फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती दे सकें। वायनाड से लोकसभा सदस्य गांधी ने 2019 के आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में आयोजित जनसभा में कथित तौर पर कहा था, ‘कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है?’

गुजरात के 33 जिलों में मौन प्रदर्शन

कांग्रेस प्रवक्ता हिरेन बंकड़ ने कहा, ‘गुजरात के 19 जिलों में कलेक्टर के कार्यालयाओं के बाहर मौन प्रदर्शन किया गया। हमने एक परिपत्र जारी कर जिला इकाइयों को राज्यों के सभी 33 जिलों में प्रदर्शन करने को कहा था।’ उन्होंने बताया कि अन्य जिलों में शाम को प्रदर्शन किया जाएगा। बंकड़ ने कहा कि कांग्रेस की सोमवार को भी प्रदर्शन करने की योजना है। अदालत के आदेश के बाद शुक्रवार को गांधी को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराया गया। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि उनकी अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा।

यह भी पढ़ेंः सदस्यता जाने के बाद Rahul Gandhi की पहली प्रतिक्रिया- 'कीमत चुकाने के लिए तैयार'

Advertisement

Published March 24th, 2023 at 18:52 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

6 घंटे पहलेे
20 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo