Advertisement

Updated October 16th, 2018 at 15:19 IST

दिग्विजय सिंह के बयान पर CM शिवराज बोले, 'सोचा नहीं था कांग्रेस अपने नेता की ये दुर्दशा करेगी'

कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान पर शिवराज सिंह चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान पर शिवराज सिंह चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. बता दें, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि 'देखो ख्वाब देखते रह जाओगे अगर काम नहीं करोगे तो.. नहीं बनेगी सरकार ऐसे अगर काम नहीं करोगे तो.. जिसको टिकट मिले चाहे दुश्मन को मिले  जिताओ.' इसके साथ ही उन्होंने कहा, ''मेरा काम केवल एक... कोई प्रचार नहीं.. कोई भाषण नहीं .. मेरे भाषण देने से तो कांग्रेस के वोट कट जाते हैं.. इसलिए में जाता नहीं..''

दिग्विजय सिंह के इस बयान पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन ने कहा कि, ''कम से कम कांग्रेस के लोग अपने नेता की इज्जत करें.. मैंने सोचा नहीं था कि कांग्रेस अपने नेता की ये दुर्दशा करेगी..'' वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा कि 'मैं नहीं जानता की उन्होंने ये बात किस संदर्भ में कही है.'

इसे भी पढ़ें: BJP के मंत्री जसवंत यादव बोले, 'राफेल पाकिस्तान को नहीं मिला इसलिए राहुल गांधी के पेट में दर्द हो रहा है'

दरअसल दिग्विजय सिंह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू सिंह के घर पर पहुंचे थे. जब वह बाहर आए तो पार्टी कार्यकर्ता उन्हें घेरकर खड़े हो गए थे. जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने ये बात कही थी. दिग्विजय के इस बयान से उनकी पार्टी में हो रही उपेक्षा का खुलासा हुआ है.

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह की नाराजगी की कई वजह है. पिछले दिनों जब राहुल गांधी भोपाल आए थे तो दिग्विजय न तो रोड शो में उनके साथ नजर आए थे और न ही भेल दशहरा मैदान में रैली की जगह पर उनके कटआउट्स से भी दिग्विजय सिंह नरादर थे.

पूरे शहर में कांग्रेस के अन्य नेताओं की तस्वीर होर्डिंग्स में दिखाई दे रही थीं लेकिन इनमें से किसी होर्डिंग में दिग्विजय सिंह नहीं थे. बता दें, मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 12 दिसंबर को आएंगे.

इसे भी पढ़ें: "किसान के बेटे" के खिलाफ साजिश रच रहे "राजा", "महाराजा" और "उद्योगपति" : शिवराज सिंह

Advertisement

Published October 16th, 2018 at 15:19 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo