Advertisement

Updated April 26th, 2024 at 13:09 IST

UP Board Result 2024 Date: कल आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? कहां कर सकेंगे चेक, यहां जानिए

देश के अलग-अलग राज्यों में 10वीं-12वीं के बच्चों ने बोर्ड की परीक्षा दी। अब वह रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच UP बोर्ड की तरफ से बड़ी जानकारी सामने आई है।

Reported by: Sadhna Mishra
UP Board Result 2024
कब कैसे और कहां देखें यूपी बोर्ड का रिजल्ट | Image:PTI
Advertisement

UP Board Result 2024 Date: देशभर के अलग-अलग राज्यों में 10वीं और 12वीं के बच्चों ने बोर्ड की परीक्षा दी थी। जिसके बाद अब वह सभी लोग अपने-अपने रिजल्ट के इंतजार में हैं। हाल ही में बिहार बोर्ड के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए गए थे। इसी बीच अब यूपी बोर्ड के रिजल्ट डेट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि रिजल्ट अप्रैल के दूसरे सप्ताह में आ सकता है। ऐसे में कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि कल भी परिणाम जारी हो सकता है।

दरअसल, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 9 मार्च को खत्म हो गई थी और कॉफी चेकिंग का काम भी 31 मार्च तक पूरा कर लिया गया था। ऐसे में अब सभी छात्रों को अपने-अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच अब जानकारी सामने आई है कि बोर्ड कभी भी परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है।

Advertisement

50 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों को यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार

उत्तर प्रदेश हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड, जिसे आप तौर पर यूपी बोर्ड (UP Board) के नाम से जाना जाता है। इस साल इस बोर्ड से 50 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने एग्जाम्स दिए हैं। जिन्हें अब रिजल्ट का इंतजार है। वहीं लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक यूपी बोर्ड परीक्षाओं की कॉपी चेकिंग का काम पूरा हो चुका है और अब कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि परिणाम के घोषणा के बाद रिजल्ट कैसे देख सकते हैं।

Advertisement

स्टेप बाय स्टेप देखें यूपी बोर्ड का रिजल्ट (How To Check UP Board Result 2024)

स्टेप: 1
यूपी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने के बाद, सबसे पहले UP Board की आधिकारिकय वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

Advertisement

स्टेप: 2
फिर होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप: 3 
यहां आपको 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक को ओपन करने का आप्शन मिलेगा।

Advertisement

स्टेप: 4
अब उसपर क्लिक करके अपना रोल नंबर और स्कियोरटी कोड यानी पासवर्ड डालना होगा।

स्टेप: 5
बस फिर आपकी प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी। जिसके बाद आप इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… Papmochani Ekadashi 2024: क्या खाकर खोलना चाहिए पापमोचनी एकादशी का व्रत? जानें पारण का समय और विधि

Advertisement

Published April 5th, 2024 at 17:34 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

7 घंटे पहलेे
7 घंटे पहलेे
13 घंटे पहलेे
19 घंटे पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo