Advertisement

Updated July 23rd, 2021 at 16:07 IST

हरसिमरत कौर ने पंजाब कांग्रेस पर साधा निशाना, सिद्धू के शपथ ग्रहण की वजह से संसद में नहीं दिखे सांसद

शिरोमणि अकाली दल की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने संसद में उपस्थित न होने की वजह से कांग्रेस सांसदों की निंदा की।

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

नवजोत सिंह सिद्धू ने आज पंजाब कांग्रेस प्रमुख पदभार संभाला। सिद्धू के इस समारोह में पंजाब कांग्रेस के सांसद भी शामिल हुए। इस समारोह की वजह से कांग्रेस सांसद मानसून सत्र के दौरान आज सदन में दिखाई नहीं दिए। जिसके बाद शिरोमणि अकाली दल की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने संसद में उपस्थित न होने पर कांग्रेस सांसदों की निंदा की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब से कांग्रेस के सभी सांसद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लोकसभा से गायब हो गए। इसे देखकर पता चलता है कि पंजाब कांग्रेस की प्राथमिकताएं स्पष्ट नहीं हैं।

सिद्धू ने संभाला कांग्रेस प्रमुख का पदभार

नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम अमरिंदर सिंह के साथ जारी विवादों पर विराम लगाते हुए कहा कि वो सभी नेताओं को साथ लेकर चलेंगे। 

उन्होंने कहा कि 'पंजाब कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बन गया है। नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच कोई अंतर नहीं है।' 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह सिद्धू की ताजपोशी में शामिल हुए, लेकिन सिद्धू के पीपीसीसी प्रमुख के अध्यक्ष के रूप में हस्ताक्षर करने से पहले चले गए।

सिद्धू ने कहा कि 'विपक्ष को जो कुछ भी कहना है कहने दीजिए। कांग्रेस पार्टी एक है। हम एकजुट हैं। हम एक साथ हैं।'

इसे भी पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष; कहा- 'मैं हक की लड़ाई लड़ने आया हूं, हमें लाना है बदलाव'

कार्यक्रम से पहले सिद्धू ने कैप्टन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने सार्वजनिक रूप से इशारा किया कि उन दोनों के बीच में अब कोई भी मनमुटाव नहीं है। 

सिद्धू की ताजपोशी में सीएम अमरिंदर ने कहा है कि 'हम दोनों मिलकर काम करेंगे। हम सिद्धू को बचपन से जानते हैं। हम दोनों कई साल एक साथ रहे हैं। हमारा पारिवारिक रिश्ता है।'

गौरतलब है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को अटकलों पर विराम लगाते हुए सुनील जाखड़ की जगह नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। सीएम और सिद्धू के बीच सत्ता समीकरण को संतुलित करने के लिए, कांग्रेस ने राज्य इकाई में चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की। संगत सिंह गिलजियान, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: दूर हुए गिले शिकवे: सिद्धू की ताजपोशी कार्यक्रम में अमरिंदर सिंह बोले- हम दोनों मिलकर चलेंगे

Advertisement

Published July 23rd, 2021 at 16:06 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo