Advertisement

Updated July 23rd, 2021 at 14:04 IST

नवजोत सिंह सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष; कहा- 'मैं हक की लड़ाई लड़ने आया हूं, हमें लाना है बदलाव'

अध्यक्ष बनने के बाद मंच से सिद्धू की दहाड़ सुनाई दी है। उन्होंने कहा है कि पंजाब का कार्यकर्ता जिंदा है।

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर एकजुटता देखने को मिल रही है। आज नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम अमरिंदर सिंह की उपस्थिति में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाला। अध्यक्ष बनने के बाद मंच से सिद्धू की दहाड़ सुनाई दी है। उन्होंने कहा है कि पंजाब का कार्यकर्ता जिंदा है। मैं हक की लड़ाई लड़ने के लिए आया हूं। हमें पंजाब को लोगों के लिए काम करना है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने मंच से कहा कि 'पंजाब का कार्यकर्ता जिंदा है। पंजाब का किसान धरने पर दिल्ली में बैठा है। जिन किसानों से सरकार बनती है वो धरने पर है। लोगों के जीवन में हमें बदलाव लाना है। पंजाब की जनता कहती है क्यों बिजली महंगी हो रही है। चोरो की चोरी क्यों नहीं पकड़ी जाती है?'

इस दौरान सिद्धू ने कहा कि मेरा मिशन किसानों को मजबूती प्रदान करना है। मैं किसानों से मिलना चाहती हूं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी चमड़ी मोटी है और मेरा मिशन एक ही है।

 इसे भी पढ़ें: एक साथ दिखे सिद्धू और सीएम अमरिंदर, थोड़ी देर में पूर्व क्रिकेटर संभालेंगे पंजाब कांग्रेस प्रमुख की कमान

सिद्धू के परिवार से पुराना नाता है: सीएम अमरिंदर

सिद्धू की ताजपोशी में शामिल सीएम अमरिंदर ने कहा कि 'सिद्धू और मेरे परिवार का पुराना नाता है। इनके पिता मेरे साथ रहे हैं। 1960 में इंदिरा ने मेरे पिता को चुनाव जिताया था। उस दौरान इनके पिता प्रधान बन गए थे. मैं जब राजनीति में आया था तो मैं कभी इनके घर जाता था तो ये कभी मेरे घर आते थे। हम दोनों मिलकर चलेंगे। हमारे ऊपर सिर्फ पंजाब की ही नहीं बल्कि पूरे देश की जिम्मेदारी है। पंजाब के लोग सीमा पर लड़ते हैं. देश के लिए खड़े होते हैं। पाकिस्तानी आए, तालिबानी आए, ड्रोन आए लेकिन पंजाब पुलिस अपने कामों को निभाती रही है।' 

बता दें कि सीएम अमरिंदर के इस बयान को सुनकर लग रहा है कि दोनों नेताओं के बीच में मतभेद कम हुआ है। दोनों नेताओं के बीच कम हुई दूरी से पार्टी को आने वाले चुनाव में फायदा मिलेगा। 

 इसे भी पढ़ें: पंजाब के मोगा में हादसा; सिद्धू के ताजपोशी कार्यक्रम में जा रही समर्थकों की बस की टक्कर, 7 की मौत

गौरतलब है सिद्धू ने अपनी ताजपोशी के लिए सीएम अमरिंदर सिंह को न्यौता भेजा था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद आज सुबह सीएम अमरिंदर ने पंजाब भवन में कांग्रेस के विधायकों और सांसदों को चाय पर बुलाया। इस समारोह में सिद्धू भी शामिल हुए। जहां पर कई महीनों बाद नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह को एक साथ देखा गया। 

Advertisement

Published July 23rd, 2021 at 14:04 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

18 घंटे पहलेे
18 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo