Advertisement

Updated November 16th, 2018 at 15:07 IST

आंध्र प्रदेश में CBI की एंट्री पर रोक लगाने वाले नायडू के फैसले का CM ममता ने किया समर्थन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है.

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. ममता बनर्जी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि 'भारतीय जनता पार्टी इतिहास को बदलने वाली पार्टी है.. नामों को बदलती है, संस्थाओं को बदल रही है लेकिन गेम चेंजर नहीं है.. आज देश खतरे में हैं.. भारतीय जनता पार्टी ये दर्शाने का काम कर रही है उन्होंने इस देश को जन्म दिया है लेकिन सच ये है कि आजादी के समय बीजेपी कहीं नहीं थी.' 

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के द्वारा आंध्र प्रदेश में सीबीआई की एंट्री पर रोक लगाने के फैसला का समर्थन किया है. उन्होंने चंद्रबाबू नायडू की तारीफ करते हुए कहा, 'आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अच्छा काम किया CBI को राज्य में घुसने नहीं देना अच्छा कदम है.' 

क्या है पूरा मामला ?

बता दें, आंध्र प्रदेश की सरकार ने राज्य में केंद्रीय जांच एजेंसी CBI की एंट्री पर रोक लगा दी है. एक नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि बिना राज्य सरकार की अनुमति के CBI राज्य में एंट्री नहीं कर सकती है. राज्य सरकार ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन में साफ कहा गया है कि अब से सीबीआई किसी भी केस में अगर कोई जांच-पड़ताल करना चाहती है या फिर सर्च ऑपरेशन चलाना चाहती है.. तो इसके लिए सीबीआई को पहले सरकार को बताना होगा, फिर लिखित परमिशन लेनी होगी. बिना इसके किसी भी अधिकारी को राज्य में एंट्री नहीं करने दिया जाएगा.

वहीं इस पूरे मामले पर तेलुगु देशम पार्टी के नेता लंका दिनाकर ने रिपब्लिक टीवी से बात की है. उन्होंने कहा है कि 'सीबीआई को चंद्रबाबू नायडू के द्वारा आंध्र प्रदेश में ब्लॉक किया गया है क्योंकि मोदी सरकार के द्वारा CBI का इस्तेमाल विपक्ष के नेताओं पर किया जा रहा है.' .

वहीं CBI के सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार का ये नोटिफिकेशन सीबीआई के पास नहीं पहुंचा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वो इस मामले में लीगल ओपिनियन लेंगे. 

वहीं इस पूरे मामले पर राज्य में टीडीपी की विरोधी पार्टी YSRCP ने चंद्रबाबू नायडू पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नायडू डरे हुए हैं और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.. वो बस 6 महीने किसी तरह से निकालना चाहते हैं..उन्हें नहीं पता की क्या करना है.

Advertisement

Published November 16th, 2018 at 15:05 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo