Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 08:20 IST

दिल्ली के छतरपुर में युगांडा की महिला से छेड़छाड़ और लूटपाट की खबर

दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर पहाड़ी इलाके में दो लोगों ने युगांडा की 27 साल की एक महिला के साथ कथित तौर पर लूटपाट और छेड़छाड़ की।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Nidhi Mudgill
molestation and robbery of Ugandan woman Delhi
दिल्ली में युगांडा की महिला से छेड़छाड़ | Image:Shutterstock
Advertisement

दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर पहाड़ी इलाके में दो लोगों ने युगांडा की 27 साल की एक महिला के साथ कथित तौर पर लूटपाट और छेड़छाड़ की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पीसीआर कॉल पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला घायल अवस्था में सड़क पर मिली।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "बृहस्पतिवार रात लगभग 12 बजे महरौली थाने में सड़क पर घायल पड़ी एक महिला के बारे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचने पर युगांडा की एक महिला घायल पाई गई।"

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय मनोज और 26 वर्षीय रिंकू कश्यप को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है जो पेशे से मजदूर हैं। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों लोगों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और उसे एक दीवार के पीछे ले गए।

शिकायत के अनुसार, दोनों ने महिला के सिर पर पत्थर से वार किया और उसके कपड़े फाड़ दिए। उन्होंने उसका पर्स छीन लिया, जिसमें 800 रुपये नकद और एक चांदी की अंगूठी थी। अधिकारी ने कहा, “दोनों नशे के आदी हैं...जब उन्हें पकड़ा गया तो वे नशे में थे।”

Advertisement

Published April 27th, 2024 at 08:20 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

4 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo