Advertisement

Updated September 23rd, 2021 at 11:34 IST

पंजाब की राजनीति पर अनिल विज बोले- 'सिद्धू और उनके सहयोगियों को सत्ता में लाना कांग्रेस की खतरनाक साजिश'

अनिल विज ने गुरुवार को ट्वीट के जरिए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। विज ने सिद्धू और उनके सहयोगियों को सत्ता में लाने को कांग्रेस की खतरनाक साजिश बताया है।

Reported by: Dalchand Kumar
PIC Credit- ANI/PTI/@sherryontopp/Twitter
PIC Credit- ANI/PTI/@sherryontopp/Twitter | Image:self
Advertisement

पंजाब (Punjab) में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सत्ता से छुट्टी और नवजोत सिंह सिद्धू के हाथों में 'पूरी ताकत' सौंप कांग्रेस (Congress) ने भले ही पार्टी के अंदर चली आ रही कलह को खत्म करने की कोशिश की हो, मगर असलियत इससे उलट नजर आती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अमरिंदर सिंह (Capt Amrinder Singh) खुलकर 'बगावती' तेवर दिखा रहे हैं और सिद्धू को निशाना बनाकर सवाल पार्टी आलाकमान पर उठा रहे हैं। विपक्ष भी सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पर कैप्टन के गंभीर आरोपों को लेकर कांग्रेस को घेरने में पीछे नहीं है। इसी कड़ी में बीजेपी नेता और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने सिद्धू और उनके सहयोगियों को सत्ता में लाने को कांग्रेस की खतरनाक साजिश बताया है।

यह भी पढ़ें: महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत मामला: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बोले- 'सुसाइड नोट की हो गहन जांच'

हरियाणा के स्वास्थ्य और गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को ट्वीट के जरिए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। विज ने ट्वीट में लिखा, 'नवजोत सिद्धू और उनके सहयोगियों को पंजाब में सत्ता में लाने के लिए कांग्रेस की गहरी राष्ट्र विरोधी खतरनाक साजिश है, ताकि भविष्य में पंजाब और पाकिस्तान एक साथ चल सकें।'

विज ने आगे लिखा, 'राष्ट्रवादी कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके रास्ते में बाधा थे, इसलिए उन्हें राजनीतिक रूप से मार दिया गया। पंजाब में सभी राष्ट्रवादी ताकतों को कांग्रेस के गलत मंसूबों को नाकाम करने के लिए हाथ मिलाना चाहिए।'

इससे पहले अनिल विज ने कैप्टन के इस्तीफे के बाद भी सिद्धू पर सवाल उठाए थे। विज ने कहा था, ''कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दिया है। इसकी पटकथा तो उसी दिन लिख दी गई थी, जिस दिन नवजोत सिंह सिद्धू का कांग्रेस में प्रवेश हुआ था, क्योंकि जहां-जहां पांव पड़े 'संतन' के तहां-तहां बंटाधार।''

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का महबूबा मुफ्ती पर पलटवार, कहा- ‘सिख को राष्ट्र-विरोधी या खालिस्तानी न कहें’

बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। यहां तक कि अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को 'राष्ट्रविरोधी' बताया था। सिद्धू के पाकिस्तानी पीएम इमरान खान और सेना प्रमुख बाजवा की तारीफ करने को लेकर कैप्टन ने कहा था, 'सिद्धू को पाकिस्तान से मदद मिल रही है।' उन्होंने कहा था कि देश को ऐसे खतरनाक आदमी से बचाने के लिए वह कोई भी बलिदान देने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

Published September 23rd, 2021 at 11:29 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

7 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo