Advertisement

Updated March 25th, 2019 at 20:54 IST

राहुल गांधी के 'शिवभक्त' बनने के बाद, कांग्रेस के पोस्टरों में प्रियंका गांधी वाड्रा को बताया 'राम भक्त'

पोस्टर में भगवान राम के साथ राहुल गांधी और प्रियंका की तस्वीर लगी है, जिसमें गोस्वामी तुलसीदास रचित राम चरित मानस के दोहे भी लिखे है।

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का हिन्दू कार्ड देखने को मिला है। प्रयागराज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का पोस्टर लगाया है। पोस्टर में प्रिंयका को 'राम भक्त' बताया गया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा का ये पोस्टर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। प्रियंका 27 मार्च को अयोध्या के हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करेंगी। इससे पहले राहुल गांधी के भी पोस्टर लगे थे। जिसमें उन्हें राम भक्त बताया गया था।

पोस्टर में भगवान राम के साथ राहुल गांधी और प्रियंका की तस्वीर लगी है, जिसमें गोस्वामी तुलसीदास रचित राम चरित मानस के दोहे भी लिखे है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने प्रयागराज के कुंभ मेले में पोस्टर लगाया था, जिसमे प्रियंका को 'गंगा की बेटी', जीतेगी यूपी लिखा था, पोस्टर काफी चर्चा का विषय बना था।

जानकारी के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी चुनाव में मतदाताओं से संपर्क के लिये प्रयागराज से वाराणसी के बीच नौका यात्रा के बाद अब 27 मार्च को दिल्ली से फैजाबाद के बीच रेल यात्रा करेंगी। जिसके बाद वह अयोध्या के हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करेंगी।

हाल ही में आतंकी मसूद अजहर को जी कहने पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए काफी महंगा पड़ गया था। राहुल के गढ़ यानि अमेठी में उनके खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाए थे, जिसमें लिखा है कि जो आतंकवादी को जी कहे ऐसा सांसद अमेठी को नहीं चाहिए।

बता दें, इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा का एक और चौंकाने वाला पोस्टर सामने आया था। यूपी के मुरादाबाद में रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर लगाए थे। उस पोस्टर में वाड्रा से लोकसभा चुनाव लड़ने की अपील की गई थी। पोस्टर में लिखा था कि मुरादाबाद से लोकसभा से चुनाव लड़ने के लिए आपका स्वागत है। 

ऐसे में पोस्टर सामने आने के बाद सवाल उठना तो लाज़मी है। जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव 2019 की उलटी गिनटी चल रही है और सियासी गलियारों में चुनाव के मद्देनजर हड़कंप मचा हुआ है। तो वहीं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव के पोस्टर से राजनीति गरमाती जा रही है। 

Advertisement

Published March 25th, 2019 at 20:46 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo