Advertisement

Updated August 30th, 2022 at 21:48 IST

हैवानियत भी शर्मसार: IAS अफसर की बीवी सीमा पात्रा ने लड़की को बनाया बंधक, तवे से दागा, जीभ से साफ कराया टॉयलेट

Jharkhand Dumka Case: झारखंड की राजधानी रांची से एक ऐसी खबर सामने आई है जो झकझोर कर रख देगी।

Reported by: Ankur Shrivastava
| Image:self
Advertisement

Jharkhand Dumka Case: झारखंड की राजधानी रांची से एक ऐसी खबर सामने आई है जो झकझोर कर रख देगी। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्‍योंकि इसमें एक दिव्यांग लड़की का दर्द है।  उसे 8 साल तक कमरे में कैद करके रखा गया। ऐसी यातना दी गई कि जानकर भी रूह कांप जाए। कभी रॉड से पीटना, तो कभी गर्म तवे से उसके जिस्म को जलाना। इतना ही नहीं उससे जीभ से फर्श साफ़ कराया गया और पेशाब तक चाटने पर मजबूर किया गया। इन सब यातनाओं का आरोप रिटायर्ड आईएएस की पत्नी सीमा पात्रा पर लगे हैं।

जी हां रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर महेश्वर पात्रा की पत्नी सीमा पात्रा ने पीडि़त सुनीता को 8 साल से घर में कैद करके रखा था। रांची पुलिस ने सुनीता को छुड़ाया और अब अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। सुनीता ने पुलिस को बताया कि मालिक इतने बेरहम थे कि रॉड से मारकर दांत तोड़ दिए। चलने में लाचार हो गई। घिसटकर चलती थी। कभी पेशाब कमरे से बाहर चली जाए तो सीमा जीभ से फर्श साफ करवाती थी। सुनीता ने बताया कि उसने सालों से सूरज की रोशनी नहीं देखी। 

पात्रा दंपती रांची के VIP इलाके अशोक नगर में रहती है। पीड़ित सुनीता ने बताया कि वह गुमला की रहने वाली है। सीमा पात्रा के दो बच्चे हैं। बेटी की दिल्ली में जॉब लगी तो वह 10 साल पहले घर में काम करने दिल्ली गई। 6 साल पहले वह रांची वापस आ गई। उसे शुरू से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। वो काम छोड़ना चाहती थी, लेकिन 8 साल से घर में बंधक बनाकर रखा गया था। घर जाने के लिए कहती तो बुरी तरह मारा-पीटा जाता था। बीमार होने पर इलाज भी नहीं कराया जाता था।

पात्रा दंपति के कैद से ऐसे निकली युवती

सुनीता ने एक दिन किसी तरह मोबाइल पर सरकारी कर्मचारी विवेक आनंद बास्के को मैसेज भेजकर अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में जानकारी दी। सूचना पर अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज की गई। इसके बाद रांची पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने सुनीता को रेस्क्यू किया।

Advertisement

Published August 30th, 2022 at 21:43 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo