Advertisement

Updated July 22nd, 2019 at 15:33 IST

शर्मनाक : चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग पर कांग्रेस ने पूर्व पीएम नेहरू और मनमोहन सिंह को दिया क्रेडिट, बेजेपी ने बताया भारतीय वैज्ञानिकों की उपलब्धि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसरो को चंद्रयान-2 के सफल लॉन्चिंग की बधाई दी। 

Reported by: Digital Desk
| Image:self
Advertisement


भारतीय अंतिरक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इतिहास रचते हुए चंद्रयान-2 को लॉन्च कर दिया है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:43 मिनट पर चंद्रयान-2 को लॉन्च किया गया । 


चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग पर कांग्रेस ने ट्वीट कर इसे अपने पार्टी को क्रेडिट दिया । कांग्रेस पार्टी के अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा गया कि यह सही वक्त है कि पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू के दूरदर्शी कदम को याद करने का, जो बाद इसरो बन गया। और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने  2008 में चंद्रयान -2 प्ररियोजना को मंजूरी दी।


वहीं चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग पर भारतीय जनता पार्टी ने ट्वीट कर इसे भारतीय वैज्ञानिकों की उपलब्धि बताया। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसरो को चंद्रयान-2 के सफल लॉन्चिंग की बधाई दी। 

इसरो ने ट्वीट के जरिए चंद्रयान-2 की एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि जीएसएलवी एमके3 एम-1 ने चंद्रयान-2 स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है।

बता दें चंद्रयान -2 की सफल लॉन्चिंग के बाद इसरो प्रमुख समेत देशवासी खुश है। इस दौरान इसरो चीफ ने कहा ज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से सफलता मिली. उन्होंने कहा कुछ ही दिनों में चंद्रमा पर तिरंगा लहराएगा। 

याद दिला दें कि ISRO ने चंद्रयान-2 की यात्रा के दिन 6 दिन कम कर दिए हैं. इसे 54 दिन से घटाकर 48 दिन कर दिया गया है। देरी के बाद भी चंद्रयान-2 6 सितंबर को चांद के साउथ पोल पर लैड करेगा।


चंद्रयान-2 का मकसद  

- चंद्रमा की सतह से जुड़ी जानकारियां 
- पानी के प्रसार और मात्रा का अध्ययन 
- चंद्रमा के मौसम का अध्ययन करेगा 
- खनिजों, रासायनिक तत्‍वों का पता लगाएगा  
- चंद्रमा के बाहरी वातावरण का अध्ययन 


किसका क्या काम ?  

1. ऑर्बिटर -
चांद की सतह का निरीक्षण 
खनिजों का पता लगाना 

2. लैंडर 

चंद्रमा की झीलों को मापेगा 
लूनर क्रस्ट में खुदाई करेगा 

3. रोवर
चंद्रमा की सतह पर तस्वीरें लेगा 
चांद की मिट्टी का रासायनिक विश्लेषण 
 

Advertisement

Published July 22nd, 2019 at 15:33 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo