Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 07:13 IST

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन गुपचुप तरीके से करें ये उपाय, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा!

Shaniwar Ke Upay: दुख और परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आपको शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय गुपचुप तरीके से करने चाहिए।

Reported by: Kajal .
lord shani
शनिवार के उपाय | Image:Shutterstock
Advertisement

Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में शनिवार के दिन विशेष रूप से शनिदेव की पूजा की जाती है। शनि देवता को सनातन धर्म में एक विशेष स्थान दिया गया है। जिसके अनुसार अगर कोई व्यक्ति शनिवार के दिन भगवान शनि की पूजा अर्चना करता है तो भगवान उससे प्रसन्न होकर भक्त की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

दरअसल, पुराणों में शनि देव को धर्मराज और न्याय का देवता माना गया है। माना जाता है कि शनिदेव व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार उन्हें फल या दंड देते हैं। इसलिए शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना किए जाने का प्रावधान है।

Advertisement

वहीं, अगर आप अपने जीवन में किसी तरह के दुख या आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं तो आपको शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय जरूर करने चाहिए। इन उपायों को चुपचाप या गुपचुप तरीके से करने पर व्यक्ति के हर दुख और परेशानी का नाश हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

शनिवार के दिन गुपचुप तरीके से करें ये उपाय (Do these remedies secretly on Saturday)

  • शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन सरसों का तेल एक थाली या कटोरी में लेकर उसमें अपना चेहरा देखें और फिर इस तेल का दान कर दें। इससे आपके सारे दुखों का नाश हो जाएगा।
  • दुख-परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आप शनिवार के दिन शनि भगवान की पूजा करने के साथ-साथ शनि यंत्र की भी पूजा करें। ऐसा करने से आपके घर-परिवार पर किसी भी तरह का बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
  • इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा अवश्य करें। पीपल के पेड़ की पूजा करते समय जल अर्पित करें व पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा जरूर करें। परिक्रमा करते समय ‘ऊं शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करना बिल्कुल न भूलें।
  • शनिवार के दिन आपको गरीबों को भोजन, कपड़े आदि चीजों का दान भी करना चाहिए। इस दिन मुख्य रूप से काली गाय को उड़द की दाल या तिल जरूर खिलाएं। इससे शनिदेव प्रसन्न होकर आप पर अपनी कृपा बनाए रखेंगे।
  • इसके अलावा शनिवार के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल के नौ दीप जलाकर भी आप पीपल के पेड़ की परिक्रमा कर सकते हैं। इस उपाय को करने सा आपकी आर्थिकी मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक इन राशियों के लिए लकी रहेगा आज का दिन, पढ़ें राशिफल

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published April 27th, 2024 at 07:13 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

6 घंटे पहलेे
14 घंटे पहलेे
15 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo