Advertisement

Updated January 9th, 2023 at 19:45 IST

Love Jihad: प्रेमजाल में फंसाकर नाबाल‍िग के साथ रेप, आपत्‍त‍िजनक वीड‍ियो बनाकर क‍िया ब्‍लैकमेल

उत्‍तर प्रदेश के गोंडा से लव ज‍िहाद का मामले सामने आया है। गोंडा में दल‍ित‍ तबके की नाबाल‍िग के साथ एक मुस्‍ल‍िम युवक ने इस घटना को अंजाम द‍िया।

Reported by: Shyam Goyal
Photo: Demo
Photo: Demo | Image:self
Advertisement

उत्‍तर प्रदेश (Uttar pradesh) के गोंडा (Gonda) से लव ज‍िहाद (Love Jihad) का मामले सामने आया है। गोंडा में दल‍ित‍ तबके की नाबाल‍िग के साथ एक मुस्‍ल‍िम युवक (Muslim) ने इस घटना को अंजाम द‍िया। नाबाल‍िग का न्‍यूड वीड‍ियो बनाकर उसे ब्‍लैकमेल (Blackmail) क‍िया गया। 

गोंडा के खोदारे थाना क्षेत्र से लव ज‍िहाद का मामला सामने आया है। खोदारे थाना क्षेत्र की रहने वाली अनुसूचित जाति की 16 वर्षीय नाबाल‍िग के पिता का आरोप है कि मद्दो बाजार के रहने वाले आरोपी तसव्वुर ने उसकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया। इसी वीडियो को दिखाकर वह नाबाल‍िग से बार-बार दुष्कर्म करता रहा जिससे वह गर्भवती हो गई। 

पुल‍िस में हुई श‍िकायत 

इसकी जानकारी होने पर उसने थाने में आरोपी के खिलाफ श‍िकायत की। पुलिस ने श‍िकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपी के ख‍िलाफ हुआ केस दर्ज, हुआ अरेस्‍ट 

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्‍सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

बांदा में भी सामने आया है लव ज‍िहाद का मामला 

ऐसा ही एक मामला यूपी के बांदा से आया था। उत्तर प्रदेश के बांदा में हिन्दू बनकर मुस्लिम युवक ने फेसबुक के माध्यम से नाबाल‍िग लड़की को फंसाया। लड़के ने खुद को आशीष बताया और लड़की को प्‍यार का झांसा देकर उसके साथ समय ब‍िताता रहा। फ‍िर नाबाल‍िग लड़की को जबरन बंधक बना ल‍िया और कई द‍िनों तक रेप करता रहा। इतना ही नहीं नाबाल‍िग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को भी अंजाम द‍िया गया। इसके बाद धर्म पर‍िवर्तन के ल‍िए जोर डाला और न‍िकाह के ल‍िए जबरदस्‍ती करने लगा। 

यह भी पढ़ें: Love Jihad: 'अफजल' से 'आशीष' बनकर नाबाल‍िग लड़की को प्‍यार में फंसाया, लगा बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप
यह भी पढ़ें: वकीलों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है AAP सरकार, अभिषेक मनु स‍िंघवी को ही Pay क‍िया 18 करोड़ से ज्‍यादा
यह भी पढ़ें: Ghazipur: बाहुबली मुख्तार अंसारी की कोर्ट में पेशी, पुल‍िस और पीएएसी फोर्स की होगी तैनाती

Advertisement

Published January 9th, 2023 at 19:45 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo