Advertisement

Updated January 9th, 2023 at 14:37 IST

Love Jihad: 'अफजल' से 'आशीष' बनकर नाबाल‍िग लड़की को प्‍यार में फंसाया, लगा बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप

फेसबुक पर अफजल नाम के शख्‍स ने ह‍िंदू बनकर आशीष नाम रखा और एक नाबाल‍िग लड़की को प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद जबरन बंधक बनाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम द‍िया।

Reported by: Shyam Goyal
Photo: Republic
Photo: Republic | Image:self
Advertisement

Love Jihad in UP: फेसबुक पर अफजल नाम के शख्‍स ने ह‍िंदू बनकर आशीष नाम रखा और एक नाबाल‍िग लड़की को प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद जबरन बंधक बनाकर गैंगरेप (Gangrape) की घटना को अंजाम द‍िया और धर्म पर‍िवर्तन (conversion) कराकर न‍िकाह के ल‍िए जोर डालने लगा। यह घटना उत्‍तर प्रदेश के बांदा (Banda) ज‍िले की है।

उत्तर प्रदेश के बांदा में हिन्दू बनकर मुस्लिम युवक ने फेसबुक के माध्यम से नाबाल‍िग लड़की को फंसाया। लड़के ने खुद को आशीष बताया और लड़की को प्‍यार का झांसा देकर उसके साथ समय ब‍िताता रहा। फ‍िर एक नाबाल‍िग लड़की को जबरन बंधक बना ल‍िया और कई द‍िनों तक रेप करता रहा। इतना ही नहीं नाबाल‍िग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को भी अंजाम द‍िया गया। इसके बाद धर्म पर‍िवर्तन के ल‍िए जोर डाला और न‍िकाह के ल‍िए जबरदस्‍ती करने लगा। 

पर‍िजनों ने की श‍िकायत पर केस दर्ज 

बांदा पुलिस ने नाबाल‍िग हिन्दू लड़की  के परिजनों की श‍िकायत के आधार पर थाना अत्तर्रा में पॉक्सो एक्ट, रेप, धर्म परिवर्तन आदि में मुकदमा दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्म परिवर्तन को संगीन अपराध मानते हुए सख्त कानून बनाकर लागू कर दिया है। इसमें 10 साल की सजा का प्रावधान है। इसके बाद भी कानून का भय नहीं है। कई मस्जिद, मदरसों में धर्म परिवर्तन करने हेतु जबरन दबाव बनाया जा रहा था। साथ में सामूहिक रूप दुष्कर्म भी हो रहा था। नाबालिग बच्ची के परिजनों ने इसी वजह से संगीन धाराओं में अतर्रा में केस दर्ज कराया गया है।  

पुल‍िस ने आरोपी को भेजा जेल 

डीएसपी अतर्रा ने बताया कि यह घटना सही है। इस मामले में गंभीर धारा बलात्कार, अपहरण, धर्म परिवर्तन का केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। धोखेबाज अफजल अपने को हिन्दू आशीष बताकर नबालिग लड़की को फंसाकर क‍िडनैप करके ले गया और जबरन धर्म पर‍िवर्तन का जोर डालने लगा। पुलिस ने अफजल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 

बांदा में बढ़ रहे धर्म पर‍िवर्तन के केस 

बांदा विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन वेदी ने बताया कि बांदा में धर्म परिवर्तन के लगातार केस बढ़ रहे हैं जो कि अत्यंत चिंता का विषय है। यह 26वीं घटना है। विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष ने कहा क‍ि हम लोग सड़को में उतरकर आंदोलन करेंगे।

यह भी पढ़ें: UP: दबंगों ने मह‍िला की बेरहमी से की प‍िटाई, सोशल मीड‍िया पर वीड‍ियो वायरल
यह भी पढ़ें: UP: पैसे को लेकर भाईयों में हुआ व‍िवाद, छोटे ने बड़े की धारदार हथ‍ियार से की हत्‍या
यह भी पढ़ें: 'चाय में जहर दे दोगे तब, सच में भरोसा नहीं'... मनीष की गिरफ्तारी के बाद UP Police पर भड़के Akhilesh Yadav

 

Advertisement

Published January 9th, 2023 at 14:36 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo