Advertisement

Updated May 19th, 2020 at 09:55 IST

लॉकडाउन के बीच रोजगार की तलाश में निकले मजदूर, कहा- नौकरी नहीं मिली तो हम भी लौट जाएंगे..

पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, नोएडा जैसे जगहों पर प्रवासी मजदूरों की संख्या काफी अधिक है।

Reported by: Gaurav Kumar
PC- ANI
PC- ANI | Image:self
Advertisement

केंद्र सरकार की तरफ से देश में लॉकडाउन 4.0 की घोषणा कर दी गई है। जिसके बाद लॉकडाउन-4 को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। वही इस दौरान सबसे ज्यादा परेशान मजदूर वर्ग है। लाखों की संख्या में मजदूर शहर से पलायन कर अपने-अपने गांव पहुंच चुके हैं वही कई मजदूर अभी भी शहरों में रोजगार तलाश रहे हैं। 

पंजाब के लुधियाना में प्रवासी मजदूर रोजगार की तलाश में जुट गए हैं। मजदूरों का कहना है कि 'हम लोग किराए के मकान में रहते हैं.. मकान मालिक हमसे रोजाना किराया मांग रहा है.. हम यहां रोजगार की तलाश में इसलिए आते हैं ताकी हमें कोई काम मिल जाए.. लेकिन लॉकडाउन के कारण हमें कोई काम नहीं मिल रहा है। अगर ऐसा ही जारी रहा तो हम भी लौट जाएंगे।' 

वही दूसरी तरफ महाराष्ट्र से करीब 1600 प्रवासी मजदूरों को बिहार भेजने की बात सामने आई है। मुंबई के ACP ने बताया है कि 'मुंबई से तीन ट्रेनों को कटिहार, किशनगंज और दरभंगा के लिए भेजा जा रहा है, इन सभी ट्रेनों में करीब 16सौ मजदूर शामिल होंगे।'  

बता दें, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, नोएडा जैसे जगहों पर प्रवासी मजदूरों की संख्या काफी अधिक है। अभी भी कई मजदूर अपने गांव जाने के लिए राज्य सरकारों के गुहार लगा रहे हैं। 

कोरोना का कहर जारी

देश में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 3,029 हो गई है और संक्रमण के कुल मामले 96,169 पर पहुंच गए । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 157 लोगों की मौत हुई और रिकॉर्ड 5,242 मामले सामने आए। मंत्रालय ने बताया कि देश में 56,316 लोग अब भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 36,823 लोग स्वस्थ हुए हैं और एक व्यक्ति विदेश चला गया है।

Advertisement

Published May 19th, 2020 at 09:55 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo