Advertisement

Updated February 19th, 2023 at 07:34 IST

Ujjain में महाशिवरात्रि पर दिए जलाने का नया Record, जलाए 18.8 लाख दीये

स्वप्निल डांगरिकर ने कहा, उज्जैन में शनिवार शाम को 18.82 लाख दीपक जलाकर अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया गया है।

Reported by: Ravindra Singh
Photo Source - Twitter Video Grab / @Girish_99999
उज्जैन में बना 18.8 लाख दिये जलाने का विश्व रिकॉर्ड
Photo Source - Twitter Video Grab / @Girish_99999 उज्जैन में बना 18.8 लाख दिये जलाने का विश्व रिकॉर्ड | Image:self
Advertisement

Guinness World Record in Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में शनिवार शाम 18.8 दीये प्रज्ज्वलित कर नया ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाया गया है। ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ के निर्णायक स्वप्निल डांगरिकर ने कहा, तेल के दीयों के सबसे बड़े प्रदर्शन का पिछला विश्व रिकॉर्ड दीपावली 2022 के दौरान उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थापित किया गया था, जब 15.76 लाख दीये प्रज्ज्वलित किये गए थे। लगभग 20,000 स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया जो मुख्य रूप से क्षिप्रा नदी के तट पर आयोजित किया गया था।

उन्होंने घोषणा की कि उज्जैन में शनिवार शाम को 18.82 लाख दीपक जलाकर अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि दीये कम से कम पांच मिनट के लिए जलाए जाने थे और ऐसा यहां सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय प्रशासन द्वारा नागरिकों के समूहों की मदद से किया गया था। 

21 लाख दिये जलाने का था लक्ष्यः CM Shivraj Singh Chouhan

कार्यक्रम में पत्नी सहित पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाद में बताया कि इस अवसर पर कुल 18,82,229 दीप जलाए गए। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाने के लिए तेल के 21 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा था और वे 18.82 लाख दीये प्रज्ज्वलित करने में सफल रहे। उज्जैन में पिछले साल महाशिवरात्रि पर 11,71,078 मिट्टी के दीये जलाए गए थे।

टूटा अयोध्या में 15.7 लाख दिये जलने का रिकॉर्ड

महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव-पार्वती के विवाह के उत्सव पर देश भर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ टूट कर पहुंची। शनिवार (18 फरवरी) को क्षिप्रा नदी के किनारे शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में एक साथ 18 लाख 82 हजार दीये जलाने का विश्व रिकॉर्ड बना। इसके पहले दीपावली के त्योहार पर अयोध्या में दीपोत्सव में एक साथ 15 लाख 76 हजार दीये जलाने का रिकॉर्ड बना था। 

काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने तोड़ा रिकॉर्ड

वहीं उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और शाम को 6 बजे तक साढ़े सात लाख से ज्यादा शिवभक्तों ने बाबा के दर्शन कर लिए थे। आपको बता दें कि एक दिन में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं के काशी विश्वनाथ में पहुंचने का ये रिकॉर्ड है। इसके पहले पिछली साल शिवरात्रि के त्योहार पर 6 लाख लोगों ने काशी विश्वनाथ बाबा के दर्शन किए थे। 

यह भी पढ़ेंः  महाशिवरात्रि पर उज्जैन में 21 लाख दिए जलाकर बनाये जाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Advertisement

Published February 19th, 2023 at 07:21 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo