Advertisement

Updated February 17th, 2023 at 12:46 IST

महाशिवरात्रि पर उज्जैन में 21 लाख दिए जलाकर बनाये जाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Ujjain: महाशिवरात्रि पर इस बार उज्जैन में नया विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है। शिप्रा के रामघाट पर महाशिवरात्रि के दिन 21 लाख दीये जलाए जाएंगे।

Reported by: Digital Desk
PC- ANI
PC- ANI | Image:self
Advertisement

Ujjain: महाशिवरात्रि पर इस बार उज्जैन में नया विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है। उज्जैन के शिप्रा के रामघाट पर महाशिवरात्रि के दिन 21 लाख दीये जलाए जाएंगे। बता दें कि 12 ज्योतिलिंर्गों में से एक उज्जैन में है। उज्जैन के महाकालेश्वर में इस बार शिवरात्रि पर दीपावली जैसे नजारा देखने को मिलेगा।

पिछले साल 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर उज्जैन के ही शिप्रा तट पर 11 लाख 71 हजार दीये जलाकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस साल भी रामघाट पर 21 लाख दीये जलाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। कार्यक्रम में मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। राज्य सरकार के मंत्री मोहन यादव ने इस संबंध में जानकारी दी और बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंदिर प्रबंधन के द्वारा तैयारी की जा रही है।


विश्व की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण 

शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव इस भव्य आयोजन को लेकर हुई बैठक में भी शामिल हुए और जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ इस संबंध में चर्चा की। 18 फरवरी 2023 से 22 मार्च तक नगर उज्जैन में विक्रमोत्सव का आयोजन किया जाएगा। विक्रमोत्सव कार्यक्रम के तहत ही विश्व की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण  22 मार्च को किया जाएगा।

अयोध्या के सरयू नदी पर बना था विश्व रिकॉर्ड

बता दें कि बीते साल अक्टूबर में दीपावली पर अयोध्या में एक नया विश्व रिकॉर्ड बना था। अयोध्या के सरयू नदी तट 15.57 लाख मीटे के दीये जलाए गए थे। अयोध्या के लोगों ने उज्जैन में पिछले साल महाशिवरात्रि पर बनाए गए 11 लाख दिये के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा था। अब फिर से उज्जैन एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहा है।

हस्तशिल्प और व्यापार मेला का भी आयोजन

इस आयोजन में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी हस्तियों को निमंत्रण दिया गया है। महाशिवरात्री पर उज्जैन में हस्तशिल्प और व्यापार मेला का भी आयोजन किया जाएगा। इस मेले में वन-औषधि, ग्रामोद्योग, व्यंजन के साथ-साथ कई अन्य उत्पाद की भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी।  महाशिवरात्रि पर्व पर महाकालेश्वर में दर्शन के लिए भी भारी भीड़ उमेड़गी जिसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2023: कल है महाशिवरात्रि,जाने पूजा की विधी और शुभ मुहूर्त के बारे में

 

Advertisement

Published February 17th, 2023 at 12:45 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

21 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo