Advertisement

Updated September 14th, 2020 at 17:04 IST

शिवसेना के खिलाफ पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन; कहा- 'उद्धव सरकार को किया जाए बर्खास्त, राज्य में लगे राष्ट्रपति शासन'

पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा पर 11 सितंबर को शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने पर सेवानिवृत्त सेना अधिकारियों ने नाराज़गी जताई है।

Reported by: Sakshi Bansal
| Image:self
Advertisement

पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा पर 11 सितंबर को शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने पर सेवानिवृत्त सेना अधिकारियों ने नाराज़गी जताई है। सोमवार को दिल्ली में सशस्त्र बलों के पूर्व अधिकारियों ने शिवसेना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क से बात करते हुए, एक पूर्व सेना अधिकारी ने शिवसेना के हमले की निंदा की और मांग की कि ‘ऐसे राज्यों में राष्ट्रपति शासन लग जाना चाहिए जहां ऐसी घटनाएं होती हैं।’
 
‘शिवसेना के गुंडों ने मदन शर्मा का अपमान किया’

पूर्व सैनिकों ने कहा, 'हम पूर्व सैनिक हैं। हमने देश की सेवा की है। हम सम्मान के साथ जीना चाहते हैं। मदन शर्मा जी जो नेवी के अफसर हैं उन पर जिस तरह से हमला किया गया है वो दुखद है।'

इसके साथ ही पूर्व सैनिकों ने महाराष्ट्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, ''शिवसेना के सैनिकों ने उन्हें घर से बाहर बुलाकर उनकी पिटाई की, बेइज्जती करी। हम सभी पूर्व सैनिक लोग मदन शर्मा के समर्थन में हैं। हमारी मांग है कि पूर्व सैनिकों की जिस राज्य में पिटाई होती हो ऐसी सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।''  

 क्या है पूरा मामला?

बता दें, शुक्रवार को एक वीडियो सामने आया था जिसमें कुछ शिवसेना कार्यकर्ता रिटायर्ड नेवी अधिकारी मदन शर्मा पर हमला करते हुए देखे गए थे। मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन शनिवार सुबह तक सभी 6 आरोपियों को जमानत मिल गई थी।

वही पुलिस के मुताबिक ये घटना शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे उपनगर कांदिवली के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स इलाके में हुई थी। उनके मुताबिक, 'रिटायर्ड नौसेना अधिकारी मदन शर्मा ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप में ठाकरे पर एक कार्टून भेजा था। कुछ शिवसेना कार्यकर्ता उनके घर गए और उनके साथ मारपीट की। शर्मा की आंख में चोट लग गई जिनका अस्पताल में इलाज किया गया और वो डॉक्टरों की देखरेख में हैं।'

इस पूरे मामले की कई लोगों ने निंदा की है। वही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पूर्व नेवी अफसर मदन शर्मा से बात की थी। राजनाथ सिंह ने शर्मा को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

ये भी पढ़ेंः पूर्व नौसेना अधिकारी पर शिवसेना का तंज-’कल अगर कोई नेता को गाली देगा तो उसे पद्म श्री देंगे’

ये भी पढ़ेंः SHOCKING : पूर्व नौसेना अधिकारी पर हुए हमले को शिवसेना ने बताया सही, 'गुस्से में ऐसा होना जायज'

Advertisement

Published September 14th, 2020 at 17:04 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo