Advertisement

Updated September 12th, 2020 at 23:08 IST

SHOCKING : पूर्व नौसेना अधिकारी पर हुए हमले को शिवसेना ने बताया सही, 'गुस्से में ऐसा होना जायज'

संजय राउत ने कहा कि जब एक अनुभवी व्यक्ति ने शर्मनाक कार्टून को आगे बढ़ाए, तो उनके खिलाफ कार्यकर्ताओं का 'गुस्सा स्वाभाविक' था।

Reported by: Digital Desk
| Image:self
Advertisement

पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा पर शिवसेना द्वारा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले पर  पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने चुप्पी तोड़ी है। शिवेसेना नेता संजय राउत ने नौसेना अधिकारी की निंदा करते हुए कहा कि जब एक अनुभवी व्यक्ति ने इस तरह के शर्मनाक कार्टून को आगे बढ़ाए, तो उनके खिलाफ कार्यकर्ताओं का 'गुस्सा स्वाभाविक' था।

मुंबई पुलिस द्वारा शिवसेना के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की तत्काल कार्रवाई पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह साबित हो गया कि उद्धव ठाकरे के शासन में महाराष्ट्र में 'नियमों का पालन' किया गया।

संजय राउत ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा कि यह निंदनीय है कि वे लोग इसे राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं। यदि कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधान मंत्री या मुख्यमंत्री का विरोध करते हुए 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' का दुरुपयोग करता है, तो उसके खिलाफ लोगों की सहनशीलता टूट जाती है। उन्होंने दावा किया कि समाज में शांति बनाए रखने के लिए विपक्ष और सत्तारूढ़ सरकार दोनों की जिम्मेदारी है।

उन्होंने आगे लिखा कि 'महाराष्ट्र नियमों का पालन करने वाला राज्य है। यहां पर कोई भी कानून को हाथ में लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की यही नीति है। संजय राउत ने आगे कहा कि कल एक पूर्व नौसेना के अधिकारी के साथ मारपीट की घटना सामने आई। उस शख्स ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ एक कार्टून शेयर किया था। कार्टून से शिवसेना की बदनामी हो रही थी उसके खिलाफ कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया वैसी ही जैसी होनी चाहिए।'

इसे भी पढ़ें: पूर्व नौसेना अधिकारी से मारपीट मामला; देवेंद्र फडणवीस बोले- 'राज्य प्रायोजित आतंक जैसे हालात'

उद्धव ठाकरे इस्तीफा दें

नौसेना पूर्व अधिकारी मदन शर्मा ने हमले के बाद मीडिया से कहा कि यदि उद्धव ठाकरे राज्य की कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पा रहे हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिवसेना के सभी कार्यकर्ताओं को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।' 

'महाराष्ट्र में राज्य प्रयोजित आतंक का महौल'

पूर्व नौसेना अधिकारी की पिटाई करने वाले शिवसेना कार्यकर्ताओं को रिहा करने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह 'बहुत गलत और राज्य प्रायोजित आतंक' की स्थित है। मैने ट्विटर के माध्यम से उद्धव ठाकरे को गुंडा राज रोकने के लिए कहा है। 10 मिनट में छह आरोपी रिहा हो गए।'

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार पर राजनाथ सिंह का निशाना; कहा- पूर्व सैनिकों पर ऐसे हमले बर्दाश्त नहीं

Advertisement

Published September 12th, 2020 at 22:44 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

22 घंटे पहलेे
22 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo