Advertisement

Updated September 23rd, 2021 at 11:46 IST

दिल्ली दंगे: उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई नौ अक्टूबर तक टली

खालिद सहित कई अन्य लोगों पर आतंकवाद रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर फरवरी 2020 में हुई हिंसा का ‘‘मुख्य षड्यंत्रकर्ता’’ होने का आरोप है।

PIC Credit- PTI
PIC Credit- PTI | Image:self
Advertisement

दिल्ली की एक अदालत ने फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में कड़े आतंकवाद रोधी कानून के तहत गिरफ्तार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई बृहस्पतिवार को नौ अक्टूबर तक टाल दी।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: असदुद्दीन ओवैसी ने टिकैत के 'चाचाजान' वाले बयान पर किया पलटवार; खुद को बताया 'शोषितों का अब्बा'

अतिरिक्त सत्र के न्यायाधीश अमिताभ रावत के छुट्टी पर होने के कारण सुनवाई स्थगित की गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत के कर्मचारियों ने खालिद के वकीलों को यह जानकारी दी।

खालिद सहित कई अन्य लोगों पर आतंकवाद रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर फरवरी 2020 में हुई हिंसा का ‘‘मुख्य षड्यंत्रकर्ता’’ होने का आरोप है। हिंसा में 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें: रेप केस: आरोपी प्रिंस राज ने शिकायतकर्ता पर लगाया रंगदारी का आरोप

गत तीन सितंबर को जमानत याचिका पर पिछली सुनवाई में खालिद ने अपने वकील के माध्यम से अदालत से कहा था कि आरोपपत्र में बिना किसी तथ्यात्मक आधार के अतिशयोक्तिपूर्ण आरोप लगाए गए हैं और यह किसी वेब सीरीज और न्यूज चैनलों की पटकथा की तरह है। दिल्ली पुलिस ने इस जमानत याचिका पर आपत्ति जतायी थी।

Advertisement

Published September 23rd, 2021 at 11:37 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo