Advertisement

Updated September 23rd, 2021 at 11:35 IST

यूपी चुनाव 2022: असदुद्दीन ओवैसी ने टिकैत के 'चाचाजान' वाले बयान पर किया पलटवार; खुद को बताया 'शोषितों का अब्बा'

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 'चाचाजान' वाले ताने पर पलटवार करते हुए खुद को 'शोषितों का अब्बा और भाई' बताया है।

Reported by: Munna Kumar
IMAGE: PTI
IMAGE: PTI | Image:self
Advertisement

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 'चाचाजान' वाले ताने पर निशाना साधते हुए खुद को शोषितों का अब्बा और भाई बताया। ओवैसी ने संभल में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कमजोरों का समर्थन उन्हें अपना 'अब्बा' बना देता है, तो वह उनके 'अब्बा' भी हैं।
इससे पहले दिल्ली में ओवैसी के आवास पर हिंदू सेना के सदस्यों पर हमले का आरोप लगा था। 403 सीटों वाली यूपी विधानसभा में अभी बीजेपी 314 सीटों के बहुमत में है, और अगले साल फरवरी 2022 में यहां चुनाव होने हैं। 

टिकैत ने ओवैसी को बताया 'भाजपा का चाचाजान'
बीते बुधवार को राकेश टिकैत ने असदुद्दीन ओवैसी को 'बीजेपी का चाचाजान' बताया था। राकेश टिकैत ने दावा करते हुए कहा था कि ओवैसी किसानों के खिलाफ 'षड्यंत्र' कर रहे हैं। टिकैत ने आरोप लगाया था कि ओवैसी जो कुछ भी कहते हैं, उसपर सरकार द्वारा कार्रवाई नहीं की जाएगी।

टिकैत ने एएनआई से कहा था, "भाजपा के 'चाचाजान' यूपी में आए हैं। वह जो भी कहेंगे, उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। वह किसानों को नष्ट कर देंगे और चुनाव के दौरान कुछ योजना बनाएंगे।" 

बता दें, AIMIM 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' में शामिल होकर यूपी चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

टिकैत के बयान पर पलटवार करते हुए AIMIM नेता असीम वकार और शौकत अली ने टिकैत के भाजपा से पिछले संबंधों का याद दिलाया। टिकैत को पुरानी बात याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि 2017 और 2019 दोनों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए टिकैट ने प्रचार किया था। AIMIM ने दावा किया कि वह मुसलमानों और किसानों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। टिकैत ने 2019 के लोकसभा चुनावों में आरएलडी के अजीत सिंह को हराकर बाल्यान को मुजफ्फरनगर जीतने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा, "राकेश टिकैत, मुझे पता है कि आप कितने धर्मनिरपेक्ष हैं। 2017 और 2019 दोनों में आपने भाजपा के लिए काम किया और उसे जीत दिलाई। आज भी मेरा मानना ​​है कि मुसलमानों के कंधों पर बैठकर आप अपना राजनीतिक करियर शुरू करना चाहते हैं। मैं आपसे पूछता हूं, जब आप आज 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगा रहे हैं, 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान आप कहां छिपे थे? उस समय आपके लोग 'हर हर' और 'जय श्री' के नारों से मुसलमानों को मार रहे थे। 2022 के चुनाव में यह स्पष्ट होगा कि टिकैत भाजपा के बल्ले और गेंद से खेल रहा हैं।"

इसे भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का महबूबा मुफ्ती पर पलटवार, कहा- ‘सिख को राष्ट्र-विरोधी या खालिस्तानी न कहें’

इधर, भाजपा ने राकेश टिकैत के बयान को 'निराशाजनक' बताते हुए बयान की निंदा की है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "यूपी चुनाव में AIMIM भी बीजेपी के विरोधियों में से एक है। यह किसान विरोध अब चुनावी विरोध बन गया है। राकेश टिकैत की टिप्पणी निराश है"। हालांकि, कांग्रेस के पीएल पुनिया ने टिकैत के बयान पर सहमति जताते हुए कहा, "ओवैसी बीजेपी की बी-टीम हैं। राकेश टिकैत सही हैं"।

इसे भी पढ़ें-  भवानीपुर उपचुनाव: CM ममता बोलीं- 'ये मत समझो कि मेरी जीत सुनिश्चित है, बारिश होने पर भी अपना वोट डालने जाएं'

Advertisement

Published September 23rd, 2021 at 11:34 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

11 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo