Advertisement

Updated January 3rd, 2023 at 18:15 IST

Delhi Horror: लड़की के साथ क्‍या-क्‍या हुआ, रेप था या नहीं? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सबकुछ हुआ साफ

दिल्ली के कंझावला कांड को लेकर दिल्ली पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं।

Reported by: Ankur Shrivastava
PC
PC | Image:self
Advertisement

Delhi Horror: दिल्ली के कंझावला कांड को लेकर दिल्ली पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। इस बीच पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई है। सूत्रों के हवाले से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक प्रारंभिक मेडिकल जांच में पीड़िता के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान या घाव नहीं मिले हैं। डॉक्टर्स की टीम दोपहर 2 बजे रिपोर्ट देगी। पोस्टमार्टम से पता लगा है कि लड़की के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। 

दूसरी तरफ मृतक लड़की की सहेली के 164 के बयान हो गए हैं। लड़की ने कोर्ट में कहा है कि हम दोनों ने शराब पी रखी थी। वह भी शराब के नशे में थी और वह दुर्घटना के बाद डर की वजह से वह अपने घर चली गई थी। मृतक लड़की की सहेली सुल्तानपुरी की रहने वाली हैं।


बड़ी बात ये है कि रिपोर्ट में किसी भी तरह के यौन शोषण को सिरे से खारिज कर दिया गया है। लड़की को जो भी चोटें लगी हैं, वो सभी एक्सिडेंट की वजह से। निशानों को देखकर ये भी स्पष्ट हो गया है कि मृतका को कई किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा गया था। इन्हीं चोटों की वजह से उसे सदमा लगा और उसने दम तोड़ दिया। उसके सिर पर गंंभीर चोटें आई हैं। 

क्‍या है पूरा मामला 

नए साल की रात स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारने के बाद कार सवार पांच आरोपी उसे 4 किलोमीटर तक घसीटते रहे। परिवार हत्या से पहले रेप और निर्भया जैसी क्रूरता का आरोप लगा रही है। वहीं, पुलिस ने दुर्घटना और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

दीपक खन्ना (26)
अमित खन्ना (25)
कृष्ण (27)
मिथुन (26)
मनोज मित्तल (27) 

इसे भी पढ़ें- Delhi Horror: होटल, लड़की, सहेली और मौत की पहेली... जानिए रूम नंबर 102 में क्‍या-क्‍या हुआ

इसे भी पढ़ें- Delhi Horror: कार के नीचे फंसी थी लड़की, आवाज ऐसी जैसे टायर फटा हो... चश्‍मदीद की जुबानी, हैवानी करतूत की कहानी

Advertisement

Published January 3rd, 2023 at 17:53 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo