Advertisement

Updated January 3rd, 2023 at 15:58 IST

Delhi Horror: होटल, लड़की, सहेली और मौत की पहेली... जानिए रूम नंबर 102 में क्‍या-क्‍या हुआ

दावा किया जा रहा है कि 31 दिसंबर की शाम सात बजे से लेकर करीब दो बजे तक मृतका अपनी सेहली के साथ होटल में थी।

Reported by: Ankur Shrivastava
PC
PC | Image:self
Advertisement

दिल्‍ली के कंझावला कांड में अब धीरे-धीरे कुछ अहम सुराग पुलिस को मिलने लगे हैं। पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ रही है ताकि केस को जल्‍द से जल्‍द वर्कआउट किया जा सके। सबसे बड़ा और अहम खुलासा हादसे के ठीक पहले के सीसीटीवी फुटेज में हुआ है। पता चला है कि हादसे वाली रात यानी कि 31 दिसंबर की रात मृतका अकेली नहीं थी। 

वो अपनी एक सहेली के साथ पार्टी के लिए होटल पहुंची थी। दोनों ने वहां कमरा बुक किया और फिर ड्रिंक भी की। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। आखिरी बार दोनों को होटल के बाहर देखा गया जब वो स्‍कूटी चलाने को लेकर तू-तू मैं-मैं कर रही थीं।

सबसे पहले जानिए होटल में क्‍या-क्‍या हुआ 

दावा किया जा रहा है कि 31 दिसंबर की शाम सात बजे से लेकर करीब दो बजे तक मृतका अपनी सेहली के साथ होटल में थी। दोनों होटल के रूम नंबर 102 में रुके थे। होटल मैनेजर ने दावा किया है कि होटल में मृतका और उसकी सहेली ने शराब पी। इस दौरान दोनों से मिलने कुछ और दोस्‍त भी होटल के बाहर आए। मैनेजर ने यह भी दावा किया है कि मृतका और उसकी दोस्‍त अकसर होटल में आती थीं। 

रात दो बजे तक दोनों को स्‍कूट पर देखा गया साथ 

मृतका और उसकी दोस्‍त की जो तस्वीर रात के करीब डेढ़ बजे इस होटल के सामने सीसीटीवी कैमरे में दिखी है। मृतका को कृष्‍ण विहार इलाके के एक सीसीटीवी कैमरे में देखा गया। इस दौरान भी मृतका के साथ उसकी दोस्त स्कूटी पर नजर आ रही है। इसके बाद रात के करीब दो बजकर दस मिनट का वक्त हो रहा है और तब तक मृतका अपनी दोस्त उसके साथ स्कूटी पर नजर आ रही है। 

इसे भी पढ़ें- Delhi Horror: लड़की के साथ क्‍या-क्‍या हुआ, रेप था या नहीं? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सबकुछ हुआ साफ

क्‍या है पूरा मामला 

नए साल की रात स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारने के बाद कार सवार पांच आरोपी उसे 4 किलोमीटर तक घसीटते रहे। परिवार हत्या से पहले रेप और निर्भया जैसी क्रूरता का आरोप लगा रही है। वहीं, पुलिस ने दुर्घटना और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

दीपक खन्ना (26)
अमित खन्ना (25)
कृष्ण (27)
मिथुन (26)
मनोज मित्तल (27) 

Advertisement

Published January 3rd, 2023 at 15:48 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

10 दिन पहलेे
11 दिन पहलेे
15 दिन पहलेे
Hospital beds
1 घंटे पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo