Advertisement

Updated July 29th, 2019 at 18:02 IST

उन्नाव रेप पीड़िता के एक्सीडेंट मामले में BJP विधायक सेंगर पर हत्या का केस दर्ज

महेश ने आरोप लगाया है कि उसे पक्का यकीन है कि रायबरेली में लड़की और उसके परिजन की कार में हत्या की नीयत से ट्रक को टकराया गया।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

रायबरेली में हुए हादसे में कथित बलात्कार पीड़िता की रिश्तेदार दो महिलाओं की मौत के मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 10 नामजद तथा 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सोमवार को हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

रायबरेली के गुरुबक्स गंज थाने में महेश सिंह की तहरीर पर सेंगर और उनके भाई मनोज सेंगर के साथ-साथ विनोद मिश्र, हरिपाल सिंह, नवीन सिंह, कोमल सिंह, अरुण सिंह, ज्ञानेन्द्र और रिंकू के खिलाफ नामजद तथा 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उन्नाव से भाजपा विधायक सेंगर खुद पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने वाली माखी क्षेत्र की निवासी लड़की के परिजन को जेल से अपने साथियों के जरिये फोन पर बात करके मुकदमा वापस लेने की धमकी देते थे।

यह भी पढ़ें - उन्नाव रेप पीड़िता से मिलने पहुंची DCW टीम, मालीवाल बेलीं- पूरा देश उसके साथ है

महेश ने आरोप लगाया है कि उसे पक्का यकीन है कि रायबरेली में लड़की और उसके परिजन की कार में हत्या की नीयत से ट्रक को टकराया गया।

गौरतलब है कि भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की, उसकी चाची और मौसी अपने वकील के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने रिश्तेदार महेश सिंह से रविवार को मुलाकात करने जा रही थी। रास्ते में रायबरेली के गुरुबख्श गंज क्षेत्र में उनकी कार और एक ट्रक के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में टक्कर हो गई थी।

इस हादसे में लड़की की मौसी ने स्थानीय अस्पताल में दम तोड़ दिया था। वहीं, हादसे में घायल कार सवार चाची को को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।

यह भी पढ़ें - उन्नाव रेप पीड़िता एक्सीडेंट की CBI जांच के लिए योगी सरकार तैयार, प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल

इस घटना में घायल वकील की हालत बेहद नाजुक है और वह ट्रामा सेंटर में वेंटिलेटर पर हैं। वहीं, विधायक सेंगर पर आरोप लगाने वाली लड़की भी गम्भीर रूप से घायल हुई है।

इस लड़की ने वर्ष 2017 में उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था। इस मामले में सेंगर को गिरफ्तार किया गया था। मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। इस वक्त सेंगर जेल में हैं।

(इनपुट - भाषा)

Advertisement

Published July 29th, 2019 at 18:02 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo