Advertisement

Updated April 8th, 2019 at 20:55 IST

National Approval Ratings | झारखंड में UPA को लग सकता है झटका, NDA जीत की ओर

झारखंड में चार चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। सूबे में 29 अप्रैल को 4 सीटों पर, 6 मई को 3 सीटों पर,12 मई को 4 सीटों पर और 19 मई को 3 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे । 11 अप्रैल से चुनाव की शुरुआत हो रही है। 23 मई को नतीजे आ जाएगा। 23 मई को साफ हो जाएगा कि देश में अगली सरकार किसकी बनने वाली है। लेकिन उससे पहले हम आपको बताएंगे कि जनता किसके साथ है और किसके खिलाफ।

रिपब्लिक टीवी और सी वोटर ने मिलकर एक सर्वे किया है।  इस सर्वे के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि आज देश का मिजाज क्या है। देश में मोदी आज कितने लोकप्रिय है और राहुल गांधी किस पायदान पर हैं। 

इसी क्रम में रिपब्लिक टीवी और सी वोटर साथ मिलकर झारखंड का ताजा मूड़ जानने की कोशिश की है। झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। यहां पर यूपीए को 9 सीट और एनडीए को 5 सीट जबकि अन्य को एस भी सीट मिलती नहीं दिख रही है ।

वोट शेयर PROJECTION:

NDA: 42.8 %

UPA: 45.7%

OTHERS: 11.5%

बता दें झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए 10 उम्‍मीदवारों का एलान कर चुकी भारतीय जनता पार्टी सोमवार को बाकी बची तीन सीटों पर प्रत्‍याशियों की घोषणा करेगी। 

इधर झाविमो, राजद और कांग्रेस के बाद महागठबंधन के घटक दल झामुमो ने बुधवार को राज्य की चार लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्यााशियों का ऐलाना कर दिया है।  बता दें विपक्षी महागठबंधन के तहत झामुमो को चार संसदीय सीटें झारखंड में मिली है। झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन दुमका, उपाध्यक्ष चंपाई सोरेन जमशेदपुर, डुमरी के विधायक जगरनाथ महतो गिरिडीह और विजय हांसदा राजमहल संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी होंगे।

वहीं भाजपा ने झारखंड की तीन लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम की शनिवार को घोषणा कर दी। तीनों सीटों को लेकर पिछले कई दिनों से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। पार्टी ने रांची से वर्तमान सांसद रामटहल चौधरी और कोडरमा से सांसद रवींद्र कुमार राय का टिकट काट दिया । उनकी जगह कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी और रांची से संजय सेठ को उम्मीदवार बनाया है। चतरा से सांसद सुनील सिंह पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताते हुए टिकट दिया है।

बता दें झारखंड में चार चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। सूबे में 29 अप्रैल को 4 सीटों पर, 6 मई को 3 सीटों पर,12 मई को 4 सीटों पर और 19 मई को 3 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
 

Advertisement

Published April 8th, 2019 at 18:25 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo