Advertisement

Updated October 14th, 2021 at 15:00 IST

Goa Polls: गोवा में शाह ने भरी हुंकार, कहा-'भारत की सीमाओं के साथ छेड़छाड़ करना आसान नहीं'

अमित शाह ने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत ने पूरी दुनिया को बता दिया कि भारत की सीमाओं के साथ छेड़छाड़ करना आसान नहीं है।

Reported by: Vineeta Mandal
Amit Shah
Amit Shah | Image:self
Advertisement

 Goa Polls: देश में अगले साल 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने हैं। ऐसे में अभी से सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी राज्यों का दौरा करना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गोवा में भी चुनाव प्रचार प्रसार की शुरुआत कर दी है। आज यानि कि गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) गोवा के दौरे पर हैं। वो यहां चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे हैं। इस दौरान अमित शाह ने गोवा में फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी है। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया है। 

इसे भी पढ़ें: Goa Elections: निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर ने की ममता बनर्जी की तारीफ, कहा- 'गोवा को है बदलाव की जरूरत'

अपने संबोधन के दौरान अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से भारत ने पूरी दुनिया को बता दिया है कि भारत की सीमाओं के साथ छेड़छाड़ करना आसान नहीं है। इसके अलावा उन्होंने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को याद करते हुए राज्य में उनके द्वारा किए विकासकार्यों को याद किया। 

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, 'पूरा देश मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) को दो चीजों के लिए हमेशा याद करेगा। उन्होंने गोवा को उसकी पहचान दी और दूसरा उन्होंने तीनों सेनाओं को वन रैंक, वन पेंशन दिया।

अमित शाह ने जनसभा को संबोधित कहा, 'पुंछ में जब हमला हुआ तो पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत ने दुनिया को बता दिया कि भारत की सीमाओं के साथ छेड़-छाड़ करना आसान नहीं है। नरेंद्र मोदी और मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में पहली बार भारत ने अपनी सीमाओं की सुरक्षा और सम्मान को साबित किया।'

बता दें कि अमित शाह के दौरे से पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को गोवा पहुंचे हुए थे।

Advertisement

Published October 14th, 2021 at 14:56 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo