Advertisement

Updated April 26th, 2024 at 15:15 IST

न्यायालय अवमानना कार्यवाही के खिलाफ MP बार काउंसिल के नेताओं की याचिका पर विचार करेगा

SC ने कहा कि वह MP HC में बार काउंसिल के अध्यक्ष और अन्य के खिलाफ जारी अवमानना कार्यवाही को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करेगा।

Woman Can't Be Held Responsible For Lover's Suicide If Relationship Ends
कोर्ट | Image:Unsplash
Advertisement

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह कथित तौर पर हड़ताल का आह्वान करने के मामले में, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष और अन्य के खिलाफ जारी अवमानना कार्यवाही को चुनौती देने वाली याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर विचार करेगा।

भारत के प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला तथा न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ के समक्ष मध्य प्रदेश राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष और अन्य बार नेताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने दलील रखी कि कई बार नेताओं को अवमानना ​​कार्यवाही का सामना करना पड़ रहा है और मामले की तत्काल सुनवाई की जरूरत है।

Advertisement

तन्खा ने कहा, ‘‘ न केवल राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष, बल्कि 103 बार एसोसिएशन भी अवमानना ​​कार्यवाही का सामना कर रही हैं। मामला अत्यावश्यक है।’’

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘ मैं इसे देखूंगा।’’

Advertisement

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य में अधिवक्ताओं की हड़ताल को लेकर राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष और उसके निर्वाचित सदस्यों के खिलाफ अवमानना का मुकदमा शुरू किया है।

उच्च न्यायालय ने कहा था कि मुद्दे को सुलझाने के बजाय राज्य बार काउंसिल ने बिना किसी उचित कारण के, टकराव का रास्ता चुना।

Advertisement

मध्य प्रदेश राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष ने उच्च न्यायालय के दो नवंबर 2023 के अंतरिम आदेश के खिलाफ अपील दायर की थी।

Advertisement

Published April 26th, 2024 at 15:15 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

11 घंटे पहलेे
11 घंटे पहलेे
17 घंटे पहलेे
23 घंटे पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo