Advertisement

Updated April 22nd, 2019 at 12:53 IST

कांग्रेस ने दिल्ली में छह उम्मीदवार घोषित किए, उत्तर-पूर्वी सीट से मनोज तिवारी के खिलाफ शीला को उतारा

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 419 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

आप और कांग्रेस में गठबंधन को लेकर करीब एक महीने से चली रही खींचातान पर अब पूरी तरह से पूर्ण विराम लगता हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि अब कांग्रेस ने दिल्ली की जंग में अकेले उतरने के संकेत देते हुए 6 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवार की घोषण कर दी है। 

इसमें सबसे बड़ी खबर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीटो को लेकर आ रही है, जहां दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी और आप उम्मीदवार दिलीप पांडे के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित लड़ेंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन को नयी दिल्ली, जेपी अग्रवाल को चांदनी चौक, राजेश लिलोठिया को उत्तर-पश्चिम दिल्ली, महाबल मिश्रा को पश्चिमी दिल्ली और अरविंदर सिंह लवली को पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने जिन उम्मीदवारों की घोषणा की है उनमें राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के कई प्रमुख चेहरे शामिल हैं। पार्टी ने दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से फिलहाल किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

माना जा रहा है कि उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की संभावना पर पूर्ण विराम लग गया है।

दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर पिछले कई हफ़्तों से बातचीत चल रही थी। लेकिन कांग्रेस 3:4 के फार्मूले पर सिर्फ दिल्ली में गठबंधन चाह रही थी जबकि आप दिल्ली के साथ हरियाणा में भी गठबंधन पर जोर दे रही थी।

कांग्रेस और आप दोनों के दिल्ली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने से त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति पैदा हो गई है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी।

गौरतलब है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 419 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं। दिल्ली में 23 अप्रैल को नामाकंन करने का अंतिम दिन है जबकि मतदान 12 मई को है।

Advertisement

Published April 22nd, 2019 at 11:28 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo