Advertisement

Updated July 24th, 2019 at 21:12 IST

कोर्ट से सुरक्षा मिलने के बाद पहली बार सामने आई साक्षी की पति के साथ फोटो, लिखा- 'अजितेश की शेरनी हूं'

वायरल वीडियो में दोनों ने लड़की के पिता से अपनी जान को खतरा बताया था जिसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

Reported by: Neeraj Chouhan
Credit- instagram
Credit- instagram | Image:self
Advertisement

उत्तर प्रदेश के बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश कुमार की शादीशुदा जिंदगी में अब शायद ही कोई अर्चन आए। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर राष्ट्रिय सुर्खियों में तहलका मचा दिया था।

वायरल वीडियो में दोनों ने लड़की के पिता से अपनी जान को खतरा बताया था जिसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई करते हुए साक्षी और अजितेश की शादी के वैध माना था और दोनों की सुरक्षा सुर्निश्चित करने का आदेश दिया था। अब जब दोनों को सुरक्षा मिल चुकी है। सोशल मीडिया में चर्चित चेहरा बनने के बाद वो फिर से सोशल मीडिया प्लेटफर्म पर एक्टिव हो गई हैं। 

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद कोर्ट परिसर में साक्षी के पति अजितेश की हुई 'पिटाई', कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

पापा राजेश मिश्र के माफ कर देने के बाद साक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपने पति के साथ एक फोटो लगाई है। तस्वीर के साथ लिखे कैप्शन में खुद को उन्होंने अभि की टाइग्रेस बताया है। 

बता दें, साक्षी और उसके पति ने अदालत से सुरक्षा मांगी थी कि उनके शांतिपूर्ण जीवन में किसी तरह की दखलअंदाजी न की जाए। उनका आरोप था कि विधायक राजेश (लड़की के पिता) के पिता उनकी जान के दुश्मन बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें - MLA की बेटी साक्षी से शादी करने वाले अजितेश की चौकाने वाली तस्वीर आई सामने, पड़ोसियों ने लगाए गंभीर आरोप

लिहाजा कोर्ट प्रशासन को सुरक्षा मुहैया कराने  का आदेश दें। बता दें, पिछले कई दिनों से ये जोड़ा राष्ट्रीय सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले दिनों साक्षी और अजितेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया था, जहां उन्होंने लड़की के पिता सहित कुछ लोगों पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।   

Advertisement

Published July 24th, 2019 at 21:02 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

16 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo