Advertisement

Updated July 31st, 2021 at 20:37 IST

कश्मीर : भारी बारिश के कारण नहर टूटने से हुआ बड़ा हादसा, आर्मी ने संभाला मोर्चा

नहर टूटने के कारण इलाके में लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। लोगों के घरों में पानी चला गया है, मवेशियां पानी में बह गयी।

Reported by: Manish Bharti
फोटो साभार :  रिपब्लिक मीडिया
फोटो साभार : रिपब्लिक मीडिया | Image:self
Advertisement

देश के कई राज्यों के साथ कश्मीर में भी लगातार बारिश जारी है। बारिश ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है। शनिवार को मध्य कश्मीर में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा देखने को मिला। लगातार हो रहे बारिश के कारण गांदरबल जिले के गुटलीबाग इलाके में बिजली से संचालित नहर अचानक से टूट गई।  

इसे भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर नेताओं के साथ पीएम की बैठक में गुप्कर एलायंस ने लिया यू-टर्न, केंद्र सरकार के रवैये को को बताया निराशाजनक 

इसे भी पढ़ें - BJP विधायक सुरेंद्र सिंह की फिसली जुबानः CM ममता को कहा 'लंकिनी', मोदी-योगी को बताया 'राम-हनुमान' की जोड़ी

नहर टूटने के कारण इलाके में लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। लोगों के घरों में पानी चला गया है, बहुतों की मवेशियां पानी में बह गयी। सड़कों के टूट जाने के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। सेना ने मोर्चा संभाल लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

 

आर्मी ने स्थानीय युवक के साथ मिलकर किया बचाव कार्य स्थिति की गंभीरता देखते हुए भारतीय सेना ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, सेना लोगों को ऊंचे जगहों पर ले जा रही है। लोगों के जरूरी सामानों को निकालने का काम जारी है। सेना स्थानीय युवकों के साथ मिलकर राहत कार्य में जुटी हुई है।  

स्थानीय निवासी ने रिपब्लिक मीडिया से बात करते हुए बताया कि तेज बारिश होने से नहर का जलस्तर काफी बढ़ गया और देखते-ही-देखते नहर का बांध टूट गया। 

नहर टूटने से सड़के पूरी तरह से टूट गयी है, यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। एक अन्य निवासी ने बताया कि बाढ़ में अभी तक किसी इंसान की हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि सेना ने मोर्चा संभाल लिया, नहीं तो बहुत बड़ी क्षति हो सकती थी। लोगों ने भारतीय सेना के इस सहायता के लिए आभार भी व्यक्त किया। भारतीय सेना बाढ़ से प्रभावित लोगों को ऊंचे जगहों पर पंहुचा रही है।

  इसे भी पढ़ें - 'मैला ढोने वालों की नहीं हुई मौत' बयान को सफाई कर्मचारियों ने बताया शर्मनाक, कहा- संसद में झूठ बोलती है सरकार

इसे भी पढ़ें - LAC पर भारत-चीन सेनाओं के बीच वार्ता, विवाद समाधान के दिख रहे आसार

Advertisement

Published July 31st, 2021 at 20:37 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo