Updated September 23rd, 2021 at 21:14 IST

महिला की तरफ तेजी से बढ़ रहा है था 'विशालकाय' शुतुरमुर्ग, इस तरह किया कंट्रोल

शुतुरमुर्ग का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला सिर्फ हकी कहते हुए उसे पास आने से रोक ली। इस वीडियो में शुतुरमुर्ग का क्यूट एक्सप्रेशन लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Reported by: Ashwani Rai
photo- zello twitter | Image:self
Advertisement

सोशल मीडिया के जमाने में कुछ भी वायरल होने में टाइम नहीं लगता है। आम इंसान भी मिनटों में फेमस हो जाता है।इतना ही नहीं इन दिनों जानवरों या पक्षियों के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। हाल ही में शुतुरमुर्ग का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला के इशारे पर वह प्यार से रुक जाता है।

इस वीडियो को जेलो नाम की यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के पोस्ट होते ही लोग हैरान हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या ऐसा हो सकता है, जब इतना विशाल पक्षी को महिला आसानी से कंट्रोल कर ले। बता दें इस वीडियो में दिखाया गया है कि महिला ने एक विशालकाय शुतुरमुर्ग को अपने एक इशारे में रोक कर लेती है। इसमें देख सकते हैं कि महिला ने पक्षी को अपने प्यार भरे अंदाज से रोकती है और फिर शुतुरमुर्ग रूक कर पीछे चला जाता है। इस वीडियो पर कई लोग लव रिएक्ट करते हुए शेयर भी कर रहे हैं, जिसपर मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। अधिकतर लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं।

 

70 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ सकता शुतुरमुर्ग

रिपोर्ट्स के अनुसार शुतुरमुर्ग की गर्दन और पैर लंबे होते हैं और जरूरत पड़ने पर यह 70 किलोमीटर प्रति घंटा की  रफ्तार से दौड़  सकता है, जो इस यहां पर पाये जाने वाले किसी भी अन्य पक्षी से अधिक है। शुतुरमुर्ग पक्षिओं की सबसे बड़ी जीवित प्रजातियों में से है और यह किसी भी अन्य जीवित पक्षी प्रजाति की तुलना में सबसे बड़े अंडे देता है। आमतौर पर शुतुरमुर्ग शाकाहारी होता है। शुतुरमुर्ग का वजन आमतौर पर 80 से 150 किलोग्राम तक होता है।

हाल ही में शेयर का वीडियो हुआ था वायरल

हाल ही में शेर का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दो शेर बड़ी मस्ती में एक पानी के गड्ढे के किनारे टहलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक शेर के साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देखकर आपको मजा आ जाएगा। इस वीडियो को ट्विटर पर @hopkinsBRFC21 नामक यूजर ने पोस्ट किया है। 

ये भी पढ़ें-बर्थडे केक पर लगी मोमबत्ती बुझा रही थी एक्ट्रेस, अचानक बालों में लग गई आग, VIDEO वायरल

ये भी पढ़ें- शादी से पहले दुल्हन को देखकर रोने लगा दूल्हा, देखिए वायरल हो रहा भावुक कर देने वाला Video

Advertisement

Published September 23rd, 2021 at 21:12 IST

Whatsapp logo