Updated November 29th, 2021 at 23:34 IST

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया संत कबीर को ट्रिब्यूट दे रहे संगीतकारों का वीडियो

बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स को एंटरटेन करने के काफी फेमस है।

Reported by: Nisha Bharti
| Image:self
Advertisement

बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स को एंटरटेन करने के काफी फेमस है। इस वजह से दिन-ब-दिन उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ रही है। वो अक्सर कुछ मजाकिया, मजेदार पोस्ट अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हैं और अपने फैंस का मनोरंजन करते हैं। 

इस बीच शनिवार को उन्होंने 'महिंद्रा कबीर महोत्सव' की एक क्लिप शेयर की है, जिसमें संगीतकारों का एक ग्रुप अपनी परफॉरमेंस देते हुए दिखाई पड़ते हैं। महोत्सव का आयोजन वाराणसी के घाट पर किया गया था। वीडियो को सबसे पहले महिंद्रा कबीरा फेस्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया। जिसे देख लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वीडियो में संगीतकार 15वीं सदी के कवि और संत कबीर को मधुर ट्रिब्यूट देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पोस्ट को शेयर करते हुए महिंद्रा ने लिखा, “#MahindraKabiraFestival के पहले दिन शाम का संगीत....द सनबीम भगवानपुर गाना बजानेवालों ने मंच पर कबीर के मधुर स्वर और संदेश के साथ जादूई बना दिया। 

ये भी पढ़ें :  3 पत्नियों की अनोखी डिमांड के आगे पति का सरेंडर, सरकारी नौकरी से दे दिया इस्तीफा

वीडियो शेयर किए जाने के बाद ये ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। अब तक इसे 21,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और साथ ही 480 लाइक्स भी मिल चुके हैं और संख्या अभी भी बढ़ रही है। इसके अलावा पोस्ट पर नेटिजन्स से कुछ मजेदार कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "शानदार। बहुत बढ़िया लग रहा है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, "संगीत हमेशा आसपास के पलों को बदल देता है।” एक अन्य ने लिखा, "सर, एक ग्रेट पहल। आप भारतीय संस्कृति और संगीत को संजोने और बढ़ावा देकर राष्ट्र और हमारे लिए एक महान सेवा कर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें : ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ के सेट पर अभिमन्यु दसानी ने फैंस को ऐसे किया था इंप्रेस, बजी खूब तालियां

‘महिंद्रा कबीरा महोत्सव’ के बारे में

महिंद्रा कबीर महोत्सव का आयोजन हर साल किया जाता है। ये महोत्सव कबीर की भावना और उनके दर्शन की अद्भुत सादगी का सम्मान करता है। यह संगीत, इतिहास और शांति का दो दिवसीय उत्सव है। इस साल कबीर की जन्मस्थली वाराणसी में 26 से 28 नवंबर तक उत्सव का आयोजन किया गया था। जिसका समापन बीते दिन हुआ था। 

ये भी पढ़ें :  Viral Video: छोटी बिल्ली पड़ी कुत्ते पर भारी, हुई जबरदस्त लड़ाई; देखें वीडियो

Advertisement

Published November 29th, 2021 at 23:33 IST

Whatsapp logo