Advertisement

Updated November 29th, 2021 at 14:13 IST

Viral: दुनिया में पहली बार इस शख्स को मिली 3D प्रिंटेड आंखें, जानें क्या है खास?

एक शख्स ने बेहद कम उम्र में अपनी आंखों की परेशानियों से जूझ रहा था लेकिन आज वह 3डी प्रिंट (England Man gets 3D Eyeball) के जरिये नई आंखें पा सका है।

Reported by: Kanak Kumari
(PC: Unplash)
(PC: Unplash) | Image:self
Advertisement

3D Printed Eyes Technology: हमारे शरीर का अगर एक हिस्सा भी काम करना बंद कर दें तो बहुत परेशानी होती है। यूं तो आजकल नए-नए मेडिकल तकनीकों से मानव शरीर में होने वाले कई परेशानियों का इलाज संभव है। आजकल सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स ने बेहद कम उम्र में अपनी आंखों की परेशानियों से जूझ रहा था लेकिन आज वह 3डी प्रिंट (England Man gets 3D Eyeball) के जरिये नई आंखें पा सका है।

इसे भी पढ़ें: Reliance Jio Prepaid Plans Price Hike: जियो रिचार्ज हुआ महंगा, 1 दिसंबर से लागू होगा नया प्लान, जानें अपडेट

दरअसल यह व्यक्ति ब्रिटेन का रहने वाला है जिसका नाम स्टीव वर्जी (Steve Verze) है। स्टीव की बाईं आंख की रोशनी 20 साल के उम्र में ही चली गई थी। इसके बाद से वह प्रॉस्थेटिक्स (Prosthetic Eyes) का इस्तेमाल करता था। हालांकि उन्हें इसे हर पांच सालों पर बदलना पड़ता था। लेकिन उसने कभी हार नहीं मानी और वह लगातार प्रयास करता रहा कि उसकी आंखें ठीक हो जाए। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार स्टीव पेशे से एक इंजिनियर हैं और अब वह 40 साल के हो चुके हैं। उन्हें अपनी आंखों को लेकर बेहद चिंता थी इसलिए वह हमेशा किसी ना किसी कोशिश में लगे रहते थे।

कुछ समय में उन्हें 3डी प्रिंटेड आई बॉल के बारे में ज्ञात हुआ। इसके बाद उन्होंने मूरफील्ड आई हॉस्पिटल में सर्जरी के जरिये 3डी प्रिंटेड आंखें लगवाई। बता दें, इससे उनकी आंख में रोशनी तो वापस नहीं आएगी, लेकिन अब वह बिल्कुल असली आंख की तरह ही दिखेगा।

स्टीव की सर्जरी 3डी प्रेंटेड तकनीक ट्रायल का हिस्सा थी। चूंकि यह ऑपरेशन सफल रही इसलिए स्टीव दुनिया के पहले 3डी प्रिंटेड आंखों वाले शख्स बन गए हैं। इस सर्जरी में सिर्फ ढ़ाई घंटे का वक्त लगा।

इसे भी पढ़ें: Rahul Tewatia Marriage: शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर राहुल तेवतिया; पंत और नीतीश राणा भी हुए शामिल, देखें तस्वीर

इसे भी पढ़ें: Cryptocurrency News: Bitcoin को लेकर वित्त मंत्रालय का बड़ा बयान, इन्वेस्टर्स को लग सकता है झटका!

इसे भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण 2021: इस तारीख को लग रहा है सूर्य ग्रहण, बुरे प्रभाव से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं, जानिए

Advertisement

Published November 29th, 2021 at 14:00 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

22 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo