Advertisement

Updated October 18th, 2021 at 20:09 IST

कपिल शर्मा ने अपने शो के ऑफ एयर होने को लेकर किया खुलासा, बताया इन परेशानियों से करना पड़ा था बंद

फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें अपना शो ऑफ एयर क्यों करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि शो बंद होने का मुख्य कारण क्या था।

Reported by: Ashwani Rai
image- Kapil Sharma  instagram
image- Kapil Sharma instagram | Image:self
Advertisement

फेमस टीवी शो द कपिल शर्मा शो (The kapil Sharma show) एक बार फिर दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो में एक बन गया है। इसमें कई मशहूर हस्तियां शामिल हो चुके हैं। अक्सर शो का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर घमाल मचाता है। इस कारण बहुत जल्द ही अच्छा रिस्पांस मिलने लगा। शो के दौरान कॉमेडियन कपिल शर्मा (kapil Sharma) की खुशी भी साफ दिखती है, लेकिन इस खुशी के पीछे भी कई परेशानियां थी। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि यह शो आखिरकार क्यों बंद करना पड़ा था।

सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने शो को ऑफ एयर करने का मुख्य कारण बताया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें बैक पेन की शिकायत है। इस कारण वे बहुत दर्द का भी सामना किए हैं। उन्होंने बताया कि “ यह पहली बार 2015 में हुआ था। मुझे उस वक्त ज्यादा इसके बारे में पता नहीं था, मैं यूएस में था जहां मुझे एक डॉक्टर मिले। उन्होंने मुझे Epidural दिया। मुझे दर्द से राहत तो मिल गई लेकिन समस्या खत्म नहीं हुई।“ 

स्पाइन की समस्या सबसे बड़ी परेशानी

कपिल शर्मा ने इस वीडियो में स्पाइन की समस्या के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि स्पाइन में दिक्कत हो जाए, तो सब कुछ रूक जाता है। इसी परेशानी के कारण शो को ऑफ एयर करना पड़ा था। उस वक्त दर्द इतना था कि बेड से उठना मुश्किल था। बता दें यह वीडियो वर्ल्ड स्पाइन डे के मौके पर आया है। ऐसे में उन्होंने सभी फैंस से यह प्रार्थना की है कि शरीर में जो भी बदलाव दिख रहे हैं उसे तुरंत ध्यान दें। इसी साल की शुरुआत में कपिल शर्मा शो बंद हो गया था। कुछ महीने पहले ही शो की वापसी हुई है। उस वक्त कपिल ने कहा था कि अपने बच्चों के साथ वक्त बिताना चाहते थे।

ये भी पढ़ें- Super Dancer 4: विराट कोहली हुए संचित चानाना का डांस देखकर भावुक, कहा- ‘ऐसा बहुत कम होता है…’

वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसपर फैंस भी अपनी बातों को रखते हुए कपिल पर प्यार बरसा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-बिगबॉस 15 : ‘Weekend Ka Vaar’ एपिसोड में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने आ रहे भुवन बाम, कंटेस्टेंट पर बनाए मजेदार जोक्स

ये भी पढ़ें- 21 अक्टूबर को रिलीज होगा 'सिडनाज' का आखिरी गाना 'Adhura'; श्रेया घोषाल ने शेयर किया पोस्टर

 

Advertisement

Published October 18th, 2021 at 20:04 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo