Advertisement

Updated October 18th, 2021 at 16:36 IST

बिगबॉस 15 : ‘Weekend ka Vaar’ एपिसोड में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने आ रहे भुवन बाम, कंटेस्टेंट पर बनाए मजेदार जोक्स

पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिगबॉस 15 में मल्टीस्टारर भुवन बाम एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने इस इस हफ्ते के 'वीकेंड के वार' में नजर आएंगे।

Reported by: Nisha Bharti
| Image:self
Advertisement

टॉप यूट्यूबर और युवाओं के चहेते भुवन बाम (Bhuvan Bam) इन दिनों अपने वेब शो ‘ढिंढोरा’ के प्रमोशन में जुटे हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंटस पर वो आजकल अपने शो से रिलेटेड कुछ न कुछ मजेदार पोस्ट करते रहते हैं। वहीं फैंस अब उन्हें एंटरटेनमेंट की दुनिया टेलीविजन पर भी देख पाएंगे। पॉपुलर टीवी रियलिटी शो 'बिगबॉस 15' (Big Boss 15) में मल्टीस्टारर भुवन बाम एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने इस इस हफ्ते के 'वीकेंड के वार' में नजर आएंगे। इस बात की जानकारी खुद यूट्यूबर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरीए दी। 

ये भी पढ़ें :  Anupama Update: समर और रोहन के बीच छिड़ा घमासान, क्या होगा शाह परिवार का अगला कदम!

बिगबॉस 15 में आने की खबरों को शेयर करते हुए 'BB ki Vines' फेम ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की। जिसमें वो बिगबॉस के 'वीकेंड के वार' एपिसोड में सलमान खान के साथ मस्ती करते हुए साथ नजर आ रहे हैं। bb कंटेस्टेंट पर बनाई गई एक फनी वीडियो के साथ अभिनेता एपिसोड में एंटरटेनमेंट का डबल डोज लगाते दिखाई देंगे।

बता दें कि वो आगामी वेब शो 'ढिंढोरा’ के प्रमोशन के लिए 'बिगबॉस' के घर में पहुंचे। अंदाजा यह है कि इस दौरान वो कंटेस्टेंट से मुलाकात के लिए बिगबॉस के घर भी जाएंगे, वो सभी सदस्यों के साथ खूब सारी मस्ती करेंगे और कई टास्क भी कराते दिखेंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhuvan Bam (@bhuvan.bam22)

ये भी पढ़ें :  'अनुपमा' के 'बेटे' पारस कलनावत को फ्लिपकार्ट से मिला Earphone का खली डब्बा, पोस्ट शेयर कर दिखाया गुस्सा

बता दें कि कॉमेडियन भुवन बाम अपने यूट्यूब वीडियो ‘BB Ki Vines’ से लोकप्रिय हुए और अभिनय इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। स्टार यूट्यूबर शॉर्ट फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। आगामी वेब शो ‘ढिंडोरा’ में अभिनय करने के लिए वो काफी एक्ससाइटेड हैं। हिमांक गौर द्वारा निर्देशित वेब शो ‘ढिंडोरा’ को रोहित राज ने प्रोड्यूस किया है। भुवन बाम का लोकप्रिय चैनल ‘BB Ki Vines’ पर इस शो पहला एपिसोड रिलीज किया जा चुका है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhuvan Bam (@bhuvan.bam22)

ये भी पढ़ें :  21 अक्टूबर को रिलीज होगा 'सिडनाज' का आखिरी गाना 'Adhura'; श्रेया घोषाल ने शेयर किया पोस्टर

Advertisement

Published October 18th, 2021 at 16:36 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 घंटे पहलेे
9 घंटे पहलेे
15 घंटे पहलेे
21 घंटे पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo