Advertisement

Updated July 31st, 2021 at 20:43 IST

आठ महीने से ऑनलाइन डेटिंग कर रहा था शख्स, जब सामने आई गर्लफ्रेंड की सच्चाई तो उड़े होश

लंदन के एक आदमी को अपनी प्रेमिका के बारे में ऐसी चौंकाने वाली खबर मिली है जिसे जान वह हैरान रह गया है।

Reported by: Sakshi Bansal
| Image:self
Advertisement

लंदन के एक आदमी को अपनी प्रेमिका के बारे में ऐसी चौंकाने वाली खबर मिली है जिसे जान वह हैरान रह गया है। उसे पता चला है कि हैन्ना नाम की जिस लड़की से उसे प्यार हो गया है, वह असल में उसकी खुद की हाउसमेट है। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या शख्स अपनी खुद की हाउसमेट को नहीं पहचानता। दरअसल, मारियो एक डेटिंग ऐप के जरिए हैन्ना से मिले थे और तुरंत ही उन्हें चाहने लग गए। हालांकि, हैन्ना हमेशा फोन पर बात करने से इनकार कर देती थी और अपने रिलेशनशिप को मैसेज से आगे ले जाने के लिए कभी सहमत नहीं हुई। फिर अमेरिका के रहने वाले उस शख्स को कुछ गलत होने का शक हुआ और तब उसने सच्चाई का पता लगाने की कोशिश की।

मारियो ने सच्चाई का पता लगाने के लिए MTV शो कैटफिश से ली मदद 

Ladbible ने बताया कि मारियो और हैन्ना ने आठ महीने तक बात की थी और जब लड़की ने बताया कि वह भी लंदन में रहती है तो मारियो को शक हुआ। इसलिए, संदेह को दूर करने के लिए मारियो ने एमटीवी की टीवी सीरीज कैटफिश को कॉल किया जो इंटरनेट के प्रेमियो को ये पता लगाने में मदद करती है कि क्या उनका पार्टनर वास्तविक है। शो होस्ट ओबाह बटलर और जूली एडेनुगा ने एक इमेज को रिवर्स सर्च करने की टेकनीक का इस्तेमाल किया। नतीजतन, उन्होंने पाया कि हैन्ना खुद को दिखाने के लिए जिस तस्वीर का इस्तेमाल कर रही थी, वह वास्तव में न्यूजीलैंड की एक महिला की है, जिसे कैटफिश द्वारा स्टॉक होने की जानकारी नहीं थी।

हैन्ना से एक पार्क में मिला मारियो 

सच्चाई जानने के बाद मारियो समझ गया कि महिला ने उसके साथ विश्वासघात किया है। मारियो और शो होस्ट ने भी हैन्ना को फोन करने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। हालांकि, Ladbible ने बताया कि हन्ना ने मैसेज किया था कि "कैटफिश अभी संपर्क में है, अगर मैं आपसे मिलूं, तो क्या आप वादा करते हैं कि मैं आपको नहीं खोऊंगी?" और अंत में, दोनों ने एक पार्क में मिलने का फैसला किया और तभी मारियो को पता चला कि हैन्ना उसकी हाउसमेट, बिजनिस पार्टनर और पूर्व फ्रेंड-विद-बेनिफिट है।

मारियो ने पार्क में उससे मिलने के बाद कहा, ‘मैंने आज आपसे मिलने की उम्मीद नहीं की थी। दुनिया के सभी लोगों में से, आपसे मिलने की तो बिल्कुल उम्मीद नहीं की थी।’ लेकिन हैन्ना ने अपना बचाव करने की कोशिश की और कहा, ‘हम एक-दूसरे को लगभग पांच साल से जानते हैं। मैं देखना चाहती थी कि आपकी प्रेमिका बनना कैसा होगा क्योंकि मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं।’ वह उसे समझाने की कोशिश करती रही कि वह उसके साथ रिलेशनशिप में रहना चाहती है। लेकिन, मारियो ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया और कहा कि वह कभी भी उस पर भरोसा नहीं कर पाएगा। दिलचस्प बात ये है कि मारियो और हैन्ना अब दोस्त बन गए हैं और अब दो महीने बाद साथ रह रहे हैं। कैटफिश ने ये अपडेट दिया है।

ये भी पढ़ेंः Viral Video: दुल्हन के 100 किलो के लहंगे ने खींचा लोगों का ध्यान, सोशल मीडिया पर यूं उड़ा मजाक

Advertisement

Published July 31st, 2021 at 20:36 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo