Advertisement

Updated February 25th, 2021 at 18:53 IST

VIDEO: सरदूल सिकंदर के निधन से सदमे में पहुंचे कपिल शर्मा, याद की आखिरी मुलाकात

मशहूर पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर के निधन से ना केवल पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, बल्कि पूरा देश गमगीन हो गया है।

Reported by: Sakshi Bansal
| Image:self
Advertisement

मशहूर पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर (Sardool Sikander) के निधन से ना केवल पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, बल्कि पूरा देश गमगीन हो गया है। कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने भी पंजाबी गायक के निधन की खबर सुनकर दुख जताया है। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए, कपिल ने उनके साथ अपनी आखिरी मुलाकात को याद किया है और काफी भावुक हो गए हैं।

सरदूल सिकंदर को याद कर भावुक हुए कपिल शर्मा 

कपिल शर्मा ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें लीजेंड्री सिंगर कॉमेडियन की बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। कपिल ने बताया कि वो लोहड़ी का समय था और सिंगर उनकी बेटी को आशीर्वाद देने आए थे। इस वीडियो में सरदूल सिकंदर मूल मंत्र एक ओंकार गाते सुनाई दे रहे हैं। 

कपिल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “एक खूबसूरत इंसान की एक खूबसूरत याद। वह मेरी बेटी की पहली लोहड़ी थी। मैं और मेरा परिवार बहुत ज्यादा खुश था कि सरदूल सिकंदर पाजी अपने परिवार के साथ मेरी बेटी को आशीर्वाद देने के लिए हमारे साथ थे। उन्होंने मेरी बेटी को आशीर्वाद देने के लिए 'मूल मंत्र' 'एक ओंकार' गाया था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो हमारी आपके साथ आखिरी मुलाकात होगी। लव यू सरदूल पाजी, आप हमेशा हमारे दिल में रहने वाले हैं।”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

सरदूल सिकंदर का निधन

सरदूल सिकंदर कोरोना संक्रमित हो गए थे जिसके बाद उन्हें मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण गायक का 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कई सेलेब्स और सिंगर भी दिग्गज गायक के निधन पर शोक मना रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी शोक व्यक्त किया और लिखा कि सिकंदर की मौत पंजाबी मनोरंजन उद्योग के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। 

 

Advertisement

Published February 25th, 2021 at 18:48 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo