Advertisement

Updated March 25th, 2023 at 20:35 IST

जब Anushka Sharma को कहा गया ‘मिसेज कोहली’, ऐसा दिया रिएक्शन कि हो गई Viral

Anushka Sharma Video Viral on Social Media: अनुष्का को एक समारोह में पैपराजी ने 'मिसेज कोहली' कहा, जिसके बाद उन्होंने जो रिएक्शन दिया, वो काफी वायरल हो रहा है।

Reported by: Mohit Jain
anushka sharma (pc: Instagram_anushkasharma)
anushka sharma (pc: Instagram_anushkasharma) | Image:self
Advertisement

Gossip on Virushka Trending on Social Media: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सबसे चहेते कपल्स में से एक है। आए दिन किसी न किसी वजह से दोनों सुर्खियों में बने रहते हैं। विरुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर्स भी करते रहते हैं। दोनों की घूमने-फिरने की, यात्राओं की और अवॉर्ड सेरेमनी की फोटोज काफी वायरल भी होती हैं।

हाल ही में अनुष्का शर्मा एक अवार्ड समरोह में शामिल हुईं। इस दौरान जब वह फोटोग्राफर्स के सामने आईं तो उन्हें 'मिसेज कोहली' कहकर पुकारा गया। इस पर अनुष्का शर्मा ने बेहद अनोखे तरीके से रिएक्ट किया, जिसका वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है। 

पैपराजी ने अनुष्का को कहा 'मिसेज कोहली'

अनुष्का शर्मा समारोह में हाई स्लिट गाउन पहने नजर आईं। ब्लैक ड्रेस में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। गले में उन्होंने एक नेकलेस पहना हुआ था और अपने मेकअप को उन्होंने लाइट रखा। अनुष्का जैसे ही रेड कार्पेट पर आईं, पैपराजी उन्हें देखकर ‘मिसेज कोहली’ कहने लगे। 

अनुष्का शर्मा ने इस पर खास अंदाज में रिएक्ट किया। वह काफी मुस्कुराती हुई नजर आईं। एक्ट्रेस ने कहा, “रिलैक्स रिलैक्स… आप सब क्यों चिल्ला रहे हैं। मेरे कानों में अभी तक कल की आवाज गूंज रही है। कल से ही मेरे कान बज रहे हैं।” फैंस को अनुष्का का ये रिएक्शन काफी पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि उन्हें ‘मिसेज कोहली’ कहना ठीक नहीं, उनकी अपनी अलग पहचान है।

विरुष्का ने अपने फाउंडेशंस का किया विलय

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने फाउंडेशन Virat-Anushka Foundation के विलय की घोषणा की है। इसके पहले एक्ट्रेस की फाउंडेशन को Anushka Sharma फाउंडेशन कहा जाता था वहीं क्रिकेटर की फाउंडेशन को Virat Kohli फाउंडेशन कहा जाता था। लेकिन अब विलय के बाद इसका नाम बदलकर SeVVA कर दिया गया है।

विराट कोहली जल्द ही आईपीएल में नजर आने वाले हैं। वहीं अनुष्का जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस (Chakda 'Xpress) में नजर आएंगी, जिसमें वह झूलन गोस्वामी का रोल प्ले कर रही हैं।

यह भी पढ़े- Virat Kohli-Anushka Sharma ने मिलकर की नई शुरुआत, महाकाल दर्शन के बाद लिया फैसला!

यह भी पढ़े- Virat Kohli Tattoo: आईपीएल से पहले 'किंग कोहली' का नया लुक और टैटू सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल 

Advertisement

Published March 25th, 2023 at 20:32 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo