Advertisement

Updated March 24th, 2023 at 13:40 IST

Virat Kohli-Anushka Sharma ने मिलकर की नई शुरुआत, महाकाल दर्शन के बाद लिया फैसला!

Anushka Sharma का SeVVA Foundation को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। इस फाउंडेशन के तहत किन लोगों को मदद की जाएगी।

Reported by: Sadhna Mishra
Virat-Anushka
Virat-Anushka | Image:self
Advertisement

Virat Anushka Foundation: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इसी बीच स्टार कपल एक बार फिर से सुर्खियों में है, हालांकि इस बार ये अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा में आ गए हैं। 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी मानव कल्याण के लिए अक्सर कुछ न कुछ करती रहती है। इसी बीच अब स्टार कपल ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, विराट और अनुष्का ने अपने-अपने फाउंडेशन Virat-Anushka Foundation के विलय की घोषणा की है।

Anushka Sharma का बड़ा बयान

एक्ट्रेस ने हाल ही में Virat-Anushka Foundation के विलय की जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि, 'सच में यह जीवन है जो जीवन देता है- जबकि आप, जो खुद को दाता मानते हैं, केवल एक साक्षी हैं’। इस भावना को ध्यान में रखते हुए, हमने सेवा के माध्यम से एक साथ काम करने का लक्ष्य रखा है कि इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए। सेवा का काम किसी विशेष मुद्दे तक ही सीमित नहीं रहेगा, क्योंकि यह मानवता का समर्थन करते हुए सामाजिक भलाई के लिए प्रयास करना जारी रखेगा, जो आज समय की जरूरत है।'

आपको बता दें कि इसके पहले एक्ट्रेस की फाउंडेशन को Anushka Sharma फाउंडेशन कहा जाता था वहीं क्रिकेटर की फाउंडेशन को Virat Kohli फाउंडेशन कहा जाता था। लेकिन अब विलय के बाद इसका नाम बदलकर SeVVA कर दिया गया है। दरअसल, सेवा में विराट, वामिका अनुष्का का नाम शामिल है। कपल ने बताया कि वह आगे भी लोगों की मदद करना जारी रखेंगे। Scholarship देना जारी रखेंगे और एथलीटों को प्रायोजित भी करेंगे। वहीं उनकी पत्नी पशु कल्याण से जुड़ी रहेंगी। जैसा कि वह वर्षों से करती आ रही हैं।

SeVVA के जरिए लोगों के लिए करते रहेंगे काम

SeVVA के जरिए यह जोड़ी सहायता करना जारी रखेंगे और गरीबो के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे। बता दें कि Virat-Anushka अक्सर मानव कल्याण से जुड़े काम करते रहते हैं। हाल ही में कपल महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचा था जहां उन्होंने बाबा के दर्शन किए और उनके दरबार में माथा टेका था।
 

Advertisement

Published March 24th, 2023 at 13:36 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 घंटे पहलेे
3 घंटे पहलेे
9 घंटे पहलेे
15 घंटे पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo