Advertisement

Updated May 10th, 2023 at 10:24 IST

कर्नाटक चुनाव की वो हाई प्रोफाइल सीट जहां CM से पूर्व CM की किस्मत दांव पर

Karnataka Polls: कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं। इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता शामिल हैं।

Reported by: Dalchand Kumar
Karnataka Assembly Elections
Karnataka Assembly Elections | Image:self
Advertisement

Karnataka Elections: कर्नाटक में नई सरकार चुनने के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है। प्रदेश की 224 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं। शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर उत्साहित वोटर्स की लाइन लगी हुई है। लिंगायत और वोक्कालिगा मतदाताओं की चुनाव में अहम भूमिका है। यहां लिंगायत आबादी 17 प्रतिशत और वोक्कालिगा 11 प्रतिशत है। इन दोनों ही समुदायों पर कांग्रेस और बीजेपी की नजरें गढ़ी हुई हैं। 

कर्नाटक में इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता शामिल हैं। चुनावी मैदान में कुल 2,615 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। राज्य के करीब  5.3 करोड़ आम मतदाता अपने वोट से इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। कर्नाटक के चुनाव में मौजूदा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डी कुमारस्वामी और सिद्धारमैया समेत तमाम मंत्री मैदान में हैं। आइए आपको प्रमुख उम्मीदवारों और हाईप्रोफाइल सीट के बारे में बताते हैं, जहां हर किसी की नजर है।

यह भी पढ़ें: Karnataka Election: PM मोदी ने जारी किया वीडियो संदेश, बोले- कर्नाटक को नंबर-1 बनाना है

कर्नाटक की प्रमुख सीटें और उम्मीदवार

शिगगांव सीट: ये विधानसभा सीट कर्नाटक की सबसे हाईप्रोफाइल सीट हैं। यहां से राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। वो यहां से लगातार तीन बार जीत हासिल कर चुके हैं। बोम्मई के खिलाफ कांग्रेस ने यासिर अहमद खान पठान और जेडीएस ने शशिधर चन्नबसप्पा यलीगर को उतारा है।

वरुणा सीट: कर्नाटक के चुनाव में वरुणा सीट पर भी हर किसी की नजर है। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया वरुणा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। 2008 में परिसीमन के बाद अस्वित्व में आई इस सीट से सिद्धारमैया लगातार जीतते आ रहे हैं। सिद्धारमैया के खिलाफ बीजेपी ने वी सोमन्ना और जेडीएस से भारती शंकर को उम्मीदवार बनाया है।

शिकारीपुरा सीट: बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र यहां से चुनावी मैदान में हैं। शिकारीपुरा क्षेत्र येदियुरप्पा का गढ़ रहा है। इस बार येदियुरप्पा खुद चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इसके बदले उन्होंने अपने बेटे को आगे किया है। विजयेंद्र को हराने के लिए कांग्रेस ने जीबी मलातेश को उम्मीदवार बनाया है। 

कनकपुरा: कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं। वह कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भी हैं। डीके शिवकुमार के खिलाफ बीजेपी ने आर अशोक को उतारा है, तो जेडीएस ने बी नागराजू को अपना प्रत्याशी बनाया है।

चन्नपटना: यह विधानसभा सीट भी कर्नाटक की हाईप्रोफाइल सीट है। यहां से जेडीएस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी मैदान में उतरे हुए हैं। बीजेपी ने योगेश्वर और कांग्रेस ने गंगाधर को अपना प्रत्याशी बनाया है। कुमारस्वामी और योगेश्वर दोनों ही प्रभावशाली वोक्कालिगा समुदाय से हैं।

चित्तपुर सीट: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे चित्तपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वह सिद्धारमैया सरकार में पूर्व मंत्री भी थे। प्रियांक के खिलाफ बीजेपी ने मणिकांता राठौड़ को उम्मीदवार बनाया है। 

रामनगर सीट: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते निखिल कुमारस्वामी 2019 के चुनावों में हार के बाद रामनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता एचए इकबाल हुसैन और बीजेपी के गौतम गौड़ा से है।

चिकमगलूर सीट: यह सीट भी कर्नाटक की प्रमुख सीटों में से एक है। इस सीट से बीजेपी ने अपने राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि को मैदान में उतारा है। रवि की चिकमगलूर में अच्छी पकड़ है। वो लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। 

हुबली-धारवाड़ सेंट्रल: हाल ही में बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में आए दिग्गज लिंगाायत नेता जगदीश शेट्टार इस विधानसभा सीट से मैदान में हैं। बीजेपी ने इस सीट से महेश तेंगिनाकाई को खड़ा किया है। 

अथणी: कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी अथणी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने लक्ष्मण सावदी को टिकट दिया है। हाल ही में लक्ष्मण सावदी बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में आए थे। 

यह भी पढ़ें: Karnataka Election 2023 Live: कर्नाटक के सभी 224 सीटों पर वोटिंग शुरू, शाम 6 बजे तक होगा मतदान

Advertisement

Published May 10th, 2023 at 10:22 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo