Advertisement

Updated April 20th, 2024 at 14:11 IST

कोर्ट के बाहर ट्रंप समर्थक ने खुद को लगाई आग, हश मनी केस में जूरी का चयन; जल्द होगी सुनवाई

अमेरिका में कोर्ट के बाहर डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को आग लगा लिया, जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हश मनी केस में जूरी का चयन कर लिया गया है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Kanak Kumari
Donald Trump at the Manhattan Criminal Court on Tuesday.
डोनाल्ड ट्रंप | Image:AP
Advertisement

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक ने कोर्ट के बाहर खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना में शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। न्यूयार्क के मैनहटन कोर्ट की ये घटना बताई जा रही है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ हश मनी केस में सुनवाई चल रही थी। वहीं दूसरी ओर हश मनी केस की सुनवाई के लिए जूरी का चयन कर लिया गया है।

दरअसल, बीते हफ्ते से ट्रंप के खिलाफ दायर मुकदमे का विरोध हो रहा है। इस बीच शख्स ने कोर्ट के बाहर खुद को आग लगा दिया। हालांकि, घटना के बाद जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। हालांकि, शख्स को बचाया नहीं जा सका। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एक पोर्न स्टार को गुप्त रूप से धन देने संबंधी मामले की सुनवाई की खातिर जूरी के 12 सदस्य और छह वैकल्पिक सदस्यों की चयन प्रक्रिया पूरी हो गयी। इन सदस्यों की समिति तय करने के लिए शुक्रवार को वकीलों ने कड़ी मशक्कत की। समिति में वकीलों के अलावा विक्रय पेशेवर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर और अंग्रेजी के टीचर शामिल हैं।

Advertisement

न्यूयॉर्क से 12 लोगों को जूरी के लिए चुने जाने के बाद वकीलों ने अपना ध्यान वैकल्पिक सदस्यों को चुनने पर केंद्रित किया। वैकल्पिक सदस्य सुनवाई के दौरान बीमार पड़ने वाले जूरी के मूल सदस्यों का स्थान ले सकते हैं। वैकल्पिक सदस्य जूरी के अन्य सदस्यों की तरह ही साक्ष्य पर गौर कर सकते हैं लेकिन मूल सदस्य का स्थान मिलने पर ही वे चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं।

क्या है पूरा मामला?

Hush Money मामले में डोनाल्ड ट्रंप पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है। एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियाल ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर यौन शोषण करने और पैसे देकर मामले को दबाने का आरोप लगाया गया है। एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियाल ने आरोप लगाया था कि 2006 में ट्रंप ने उनके साथ संबंध बनाया था। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने सभी आरोपों को नकार दिया।

इसे भी पढ़ें: US ने पाक को दिया बड़ा झटका, बैलिस्टिक मिसाइल बनाने वाली चीन और बेलारूस की कंपनियों पर लगाया बैन

Advertisement

Published April 20th, 2024 at 07:01 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo